Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

कुमार केतकर को तिलक जीवन गौरव पुरस्कार

कुमार केलकरमहाराष्ट्र सरकार ने लोकमान्य तिलक जीवन गौरव पुरस्कार इस वर्ष पदमश्री कुमार केतकर को दिये जाने की घोषणा की है. कुमार केतकर चालीस वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. कुमार केतकर इंडियन एक्सप्रेस समूह के मराठी दैनिक ‘लोकसत्ता’ के मुख्य संपादक हैं.

कुमार केलकरमहाराष्ट्र सरकार ने लोकमान्य तिलक जीवन गौरव पुरस्कार इस वर्ष पदमश्री कुमार केतकर को दिये जाने की घोषणा की है. कुमार केतकर चालीस वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. कुमार केतकर इंडियन एक्सप्रेस समूह के मराठी दैनिक ‘लोकसत्ता’ के मुख्य संपादक हैं.

कुमार केतकर इससे पहले महाराष्ट्र टाइम्स एवं लोकमत अखबार में भी मुख्य संपादक के पद पर रह चुके हैं. उन्‍होंने ने डेली आब्जर्वर के स्थानीय संपादक एवं इकोनामिक्स टाइम्स के विशेष संवाददाता के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं. श्री केतकर के पत्रकारिता में दिये योगदान को देखते हुए सन 2001 में केंद्र सरकार ने उन्हें ‘पदमश्री’ सम्मान से नवाजा था.

कुमार केलकर को अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर समाचार संकलन के लिये ‘जाएंट्स इंटरनेशनल पुरस्कार’ भी मिल चुका है. वे ‘राजीवगांधी पुरस्कार, नवरतन तथा रत्न दर्पण’ जैसे महत्वपूर्ण सम्मानों से भी नवाजे जा चुके हैं. आर्थिक विषय पर बेहतर लेखन के लिए कुमार केतकर को ‘सी.डी.देशमुख’ पुरस्कार के लिये भी चुना गया है. कुमार ने देश-विदेश के कई विश्वविद्यालयों में विभिन्‍न विषयों पर अपने विचार भी रखे हैं.

तिलक जीवन गौरव पुरस्‍कार राज्‍य सरकार द्वारा प्रत्‍येक वर्ष पत्रकारिता में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले को प्रदान किया जाता है. इस पुरस्‍कार के तहत राज्‍य सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये नकद, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान किया जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. yuva gunj

    August 27, 2010 at 10:20 am

    mubark ho sir ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...