Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कुरुक्षेत्र और कैथल से लांच हुआ अमर उजाला

हरियाणा में विस्तार अभियान जारी रखते हुए कुरुक्षेत्र और कैथल से भी अमर उजाला लांच कर दिया गया है. इस बार सिटी पुलआउट माईसिटी के साथ अमर उजाला को भी लांच किया गया है. इससे वहां पहले से जमे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में खलबली मच गई है. ये सभी अखबार सिटी पुलआउट देते हैं. उनका छह पेज का पुलआउट है जबकि अमर उजाला ने चार पेज का ही पुलआउट दिया है.

हरियाणा में विस्तार अभियान जारी रखते हुए कुरुक्षेत्र और कैथल से भी अमर उजाला लांच कर दिया गया है. इस बार सिटी पुलआउट माईसिटी के साथ अमर उजाला को भी लांच किया गया है. इससे वहां पहले से जमे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में खलबली मच गई है. ये सभी अखबार सिटी पुलआउट देते हैं. उनका छह पेज का पुलआउट है जबकि अमर उजाला ने चार पेज का ही पुलआउट दिया है.

बावजूद इसके, अमर उजाला बेहतरीन कंटेंट के कारण स्थानीय पाठकों को आकर्षित कर रहा है. इससे पहले एक मार्च को अमर उजाला ने अंबाला और यमुनानगर में माईसिटी के साथ अखबार लांच किया था. जब कुरुक्षेत्र और कैथल में 20 मई को अमर उजाला की लांचिंग हुई तो भास्कर समेत दूसरे अन्य अखबारों के सरकुलेशन डिपार्टमेंट के सीनियर लोग सेंटरों पर रात से ही जम गए थे. अमर उजाला, चंडीगढ़ के सरकुलेशन डिपार्टमेंट से कई लोगों के इस्तीफा के कारण थोड़ा बहुत प्रभाव अमर उजाला की लांचिंग पर दिखा. अमर उजाला ने लांचिंग के मौकै पर दोनों शहरों के गणमान्य लोगों को आफिस पर बुलाया. इसमें हरियाणा के मंत्री, सांसद, विधायक आदि शामिल हुए.

मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने अमर उजाला लांचिंग के मौके पर किए गए यज्ञ और हवन में भी शिरकत की. ज्ञात हो कि इन इलाकों में पहले नोएडा से अमर उजाला आता था. अब यहां चंडीगढ़ से छपकर अखबार आने लगा है. प्रबंधन अखबार को अब करनाल और पानीपत में लांच करने की तैयारी में जुटा है. उसके बाद सोनीपत में अमर उजाला की लांचिंग होगी. अमर उजाला प्रबंधन रोहतक में यूनिट लगाने की तैयारी में है. इसके लिए जमीन एलाटमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चर्चा है कि बरसात के बाद रोहतक में यूनिट लगाने का काम तेज हो जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. हमका मौका दई दो...

    May 23, 2011 at 5:36 am

    दस साल पहले भी बाकायदा हरियाणा के लिये अलग एडिशन निकलते थे अमर उजाला के। लेकिन बाद मे आये महारथी चला नहीं पाये और एक-एक करके बंद हो गये। अब राजुल जी ने इनको दुबारा शुरु करने की हिम्मत की है तो उनकी दाद देनी पड़ेगी लेकिन जिन लोगों को हरियाणा का ह भी नहीं पता क्या वो हरियाणा के एडिशन चला लेंगे और इस बात की गांरंटी देंगे कि 6 महीने बाद वहीं सब नहीं दोहराया जायेगा जो दस साल पहले हुआ था।

  2. Noval Thakur

    May 23, 2011 at 8:02 am

    AMAR UJALA prbandhan ko BADHAIYAN.

  3. ashu

    May 26, 2011 at 3:22 pm

    congrats Rajul Sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...