जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में आस्था संस्था द्वारा आयोजित फ़ूड एंड फोक फेस्टिवल में फिल्म, पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय तमाम हस्तियों को सम्मानित किया गया. पत्रकारिता में योगदान के लिए कुलदीप श्रीवास्तव को आस्था गौरव सम्मान से नवाजा गया. उन्हें यह सम्मान मारीशस के राष्ट्रपति सर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने प्रदान किया.
सर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने उन्हें सांस्कृतिक विनिमय हेतु मारीशस आने का न्योता भी दिया. गौरतलब है कि बिहार के सीवान जिले के रहने वाले कुलदीप मीडिया क्लब आफ इंडिया और पूर्वांचल एक्सप्रेस डाट कॉम के एडिटर हैं.











