
हिंदी की वीकली मैग्जीन इंडिया न्यूज के वर्तमान एक्जीक्यूटिव एडीटर कुमार नरेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वरिष्ठ पत्रकार केएन सिंह अच्छे पद और पैकेज पर भोजपुरी चैनल हमार टीवी में ज्वाइन करेंगे। श्री सिंह वर्तमान हिंदी पत्रकारिता के योग्यतम लोगों में शुमार किए जाते हैं।
इससे पहले वे राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और प्रथम प्रवक्ता में बड़े पदों पर रहे हैं। विख्यात पत्रकार स्वर्गीय एसपी सिंह के करीबी लोगों में से रहे केएन सिंह अपने समय के बड़े पत्रकार उदयन शर्मा की टीम में भी रहकर काम कर चुके हैं। साहित्यिक अभिरुचियों वाले केएन सिंह की एक किताब भी आ चुकी है। यह किताब बिड़ला फेलोशिप के तहत प्रकाशित हुई। B4M की तरफ से केएन सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।