Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

केएमजे न्‍यूज के दफ्तर को प्रशासन ने सील किया

ग्वालियर की चार चिटफंड कंपनी के संचालकों के नाम कुछ और संपत्ति का पता चला है। इस पर बुधवार शाम तहसीलदार ने फारच्यून प्लाजा पहुंचकर केएमजे न्यूज चैनल के दफ्तर को सील कर दिया। बाकी संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई आज होगी। इनमें परिवार डेयरी एंड एलाइड के संचालक के स्वामित्व वाला एक अस्पताल भी शामिल है।

ग्वालियर की चार चिटफंड कंपनी के संचालकों के नाम कुछ और संपत्ति का पता चला है। इस पर बुधवार शाम तहसीलदार ने फारच्यून प्लाजा पहुंचकर केएमजे न्यूज चैनल के दफ्तर को सील कर दिया। बाकी संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई आज होगी। इनमें परिवार डेयरी एंड एलाइड के संचालक के स्वामित्व वाला एक अस्पताल भी शामिल है।

दूसरी तरफ भिंड में केएमजे सहित दो अन्य कंपनियों के ब्रांच मैनेजरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा चार कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। केएमजे लैंड डवलपर्स इंडिया, सक्षम डेयरी इंडिया, गरिमा रियल एस्टेट तथा परिवार डेयरी एंड एलाइड लिमिटेड के संचालकों के नाम और तलाश की गईं अचल संपत्तियों की कुर्की केआदेश कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने जारी कर दिए। इसके बाद तहसीलदार आरके पांडे सबसे पहले फारच्यून प्लाजा स्थित केएमजे न्यूज चैनल के दफ्तर पहुंचे। यह दफ्तर चार कमरों में संचालित था, जिसे बंद कर मुख्य दरवाजे पर सील लगा दी गई।

भिंड में तीन गिरफ्तार, चार पर एफआईआर : ग्वालियर जिले से सबक लेते हुए भिंड जिले में चिटफंड कंपनी के तीन ब्रांच मैनेजरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिना रिजर्व बैंक की इजाजत के धन एकत्रित कर रहीं कंपनियों के कर्मचारियों की गिरफ्तारी का अंचल में यह पहला मामला है। पुलिस ने पीएसीएल के ब्रांच मैनेजर अश्वनी शर्मा निवासी देवनगर, केएमजे के ब्रांच मैनेजर वैभव कुशवाह निवासी शाहगंज आगरा, जीसीए मार्केटिंग के ब्रांच मैनेजर पंकज यादव निवासी इटावा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा जीसीए मार्केटिंग, सनसाइन इंफ्रा बिल्ड कारपोरेशन, स्वर एग्रो टेक हाउसिंग इंडिया प्रालि तथा परिवार डेयरी एंड एलाइड लिमिटेड के संचालकों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया है। चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी का शिकार हुए 508 निवेशकों नें बुधवार को कलेक्टोरेट में आवेदन दिया। इनमें से 490 परिवार डेयरी एंड एलाइड लिमिटेड के हैं।

इसके अलावा पीएसीएल के 3, सन इंडिया 2, आरबीएन रियल एस्टेट 6, केबीसीएल कारपोरेशन 1, रायल सन रियल एस्टेट 1, एसबीएफ रियल एस्टेट1, एनबी प्लांटेशन 1,  महाकौशल प्रा लि. 1 तथा किम फ्यूचर के 3 निवेशक शामिल हैं। केएमजे लैंड डवलपर्स इंडिया लिमिटेड से संबंधित जानकारी लेने आंध्रप्रदेश पुलिस का एक दल बुधवार को ग्वालियर आया। उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आए इस दल ने जिला प्रशासन से केएमजे कंपनी से संबंधित दस्तावेज एकत्रित किए और शहर के कुछ स्थानों पर जाकर जांच भी की।

सूत्र बताते हैं कि केएमजे लैंड डवलपर्स ने आंध्रप्रदेश में कुछ ही समय में चार हजार निवेशकों से पचास लाख रुपए से अधिक एकत्रित किया है। निवेशकों की शिकायत पर ही वहां की पुलिस ने तीन माह पहले कंपनी के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। केएमजे लैंड डवलपर्स इंडिया लिमिटेड: यूनियन बैंक, इंडसइंड बैंक में खाते, न्यूज चैनल की समस्त संपत्ति, बाराघाटा में भूमि।

परिवार डेयरी एंड एलाइड लिमिटेड का रजनीगंधा एन्क्लेब में दो मकान, सीताराम कालोनी मुरार में दो मकान, गणेश प्लाजा में तीन मकान तथा हॉस्पिटल रोड पर एक मकान। सक्षम डेयरी इंडिया लिमिटेड का सिंघल टॉवर खूबी की बजरिया, ग्राम बेहटा में दो स्थानों पर कृषि भूमि, मयूर मार्केट में मकान, महाराजपुरा में 1500 वर्ग फीट पर प्लांट। गरिमा रियल एस्टेट एंड एलाइड लिमिटेड: महाराजपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 11 हजार 250 वर्गफीट भूमि के बारे में जानकारी मिली। साभार : दैनिक भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ghghghgh

    June 16, 2011 at 12:53 pm

    yeh to hona hi tha………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...