बैंगलुरू में एक रीजनल चैनल के पूर्व क्राइम रिपोर्टर की तीन बदमाशों ने अपहरण करके हत्या कर दी. पत्रकार के अपहरण और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुट गई है. आशंका जताई जा रही है कि किसी गिरोह की खबर देने के चलते ही क्राइम रिपोर्टर की हत्या की गई है.
पुलिस ने बताया कि ‘उदय टीवी’ के लिए काम कर चुके क्राइम रिपोर्टर श्रीनिधि (38 वर्ष) की तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया. इसके बाद रात में उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया. श्रीनिधि ‘उदय टीवी’ पर प्रसारित क्राइम शो ‘रेड एलर्ट’ के लिए बतौर क्राइम रिपोर्टर काम करते थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि अभी हत्या के मूल कारण का पता नहीं चला है. पत्रकार के हत्यारों की तलाश जारी है, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा.












shailesh dixit, samachar visphot bureau chief, bhopal, mp
July 30, 2011 at 6:43 am
bahut dukh hua srinidhi ji k bare me jankar………..
zis tarha se patrkaro k sath hadse ho rahe hai us se crime reporter ko surakha ki zarurat ho gyi hai………