Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

क्‍या यही है इंटरनेट पत्रकारिता?

[caption id="attachment_18505" align="alignleft" width="66"]अजय मोहनअजय मोहन[/caption]: रेप को बना डाला पोर्न! : मैंने जब इंटरनेट पत्रकारिता में कदम रखा तो पता चला कि दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने बड़े-बड़े फिल्‍टर लगाकर सेक्‍स, पोर्न, न्‍यूड फोटो, आदि पर नियंत्रण कसा, लेकिन आज यही गूगल अपनी न्‍यूज साइट गूगल समाचार पर सेमी पोर्न कंटेंट को प्राथमिकता दे रहा है। मतलब, जिनमें जितनी अधिक अश्‍लील तस्‍वीरें होंगी, उन्‍हीं को वो प्रमुखता से परोसेगा।

अजय मोहन

अजय मोहन

: रेप को बना डाला पोर्न! : मैंने जब इंटरनेट पत्रकारिता में कदम रखा तो पता चला कि दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने बड़े-बड़े फिल्‍टर लगाकर सेक्‍स, पोर्न, न्‍यूड फोटो, आदि पर नियंत्रण कसा, लेकिन आज यही गूगल अपनी न्‍यूज साइट गूगल समाचार पर सेमी पोर्न कंटेंट को प्राथमिकता दे रहा है। मतलब, जिनमें जितनी अधिक अश्‍लील तस्‍वीरें होंगी, उन्‍हीं को वो प्रमुखता से परोसेगा।

खैर ये तो रही इंटरनेट के मास्‍टर की बात, लेकिन उनका क्‍या करें, जो अपने-आपको इंटरनेट का पत्रकार बताते फिर रहे हैं। ज्‍यादा से ज्‍यादा क्लिक्‍स पाने के लिए पत्रकारिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। या फिर यूं कहिये खबर की गंभीरता देखने के बजाए, वो उसमें अश्‍लीलता ढूंढ़ रहे हैं। अगर अश्‍लील शब्‍द भी मिल जाए तो उसे तुरंत परोस देंगे और अगर भूले भटके अश्‍लील फोटो मिल गया तब तो क्‍या कहने।

मैं यहां पर एक उदाहरण देना चाहूंगा एक कथित न्‍यूज़ वेबसाइट का। कथित इसलिए क्‍योंकि जो समाचार की गंभीरता न समझे वो ‘न्‍यूज वेबसाइट’ हो ही नहीं सकती। मैं यहां साइट का नाम नहीं लिखना चाहता। आप इस साइट का कलेवर तस्‍वीर में देख खुद पहचान जाएंगे। यहां बलात्‍कार की खबर है, जिसमें फोटो किसी पोर्न साइट से लेकर लगाया गया है।

मैं वेबसाइट के संपादक से पूछना चाहूंगा कि वो बलात्‍कार की खबरें एक गंभीर अपराध की खबर के रूप में लिखते हैं, या मौज-मस्‍ती की खबरों के रूप में। इस खबर में टेक्‍स्‍ट के बीच लिंक दिए गए हैं- हॉट एण्‍ड सेक्‍सी मॉडल्‍स के सेक्‍सी फोटो देखें, सेक्‍स टॉय के सबसे बड़े बाजार चीन में कम सेक्‍स क्‍यों कर रहे हैं कपल्‍स, देखें सेक्‍सी फोटो, अमेरिकन पॉर्न स्‍टार ऑड्रे बितोनी के गरमागरम सेक्‍सी फोटो देखें।

मैं यहां सिर्फ कुछ सवाल उठाना चाहूंगा-

1. यौन अपराधों की खबरें क्‍या पोर्न से जुड़ा कंटेंट मात्र है?

2. इस तरह की फोटो लगाकर क्‍या आप भारतीय पत्रकारिता पर दाग नहीं लगा रहे हैं?

3. क्‍या इंटरनेट पर आते ही पत्रकारिता की गंभीरता खत्‍म हो जाती है?

4. क्‍या ये सब कर हम इंटरनेट के पत्रकार प्रिंट मीडिया के सामने सिर उठाकर चल सकेंगे

5. क्‍या गूगल को यह सब नहीं दिखाई देता

मैं उम्‍मीद करता हूं हिन्‍दी न्‍यूज वेबसाइटों के पत्रकार इन प्रश्‍नों के जवाब अपने मन में जरूर सोचेंगे।

लेखक अजय मोहन वनइंडिया (हिन्‍दी) के बेंगलुरू आफिस में वरिष्‍ठ उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Ravi Thakur

    November 11, 2010 at 5:51 pm

    Namshkar Ajay ji ….mai Ravinder Singh Haryana se ……sahi kaha Apne…. web journalism karne wale jadatar yuya patrkar hote he….pahle internet ko log keval mouz masti ya porn site ke liye jada dekha karte the….. shayad ussi chiz ko web journalist khabro me istemaal karne lage hai….jo patrkarita ke liye khatra hai….. jarurat hai…ki cantent or samacharo ko bajay mirch masala lagane ke unki gambhita ko adhik darshya jaye…. aap ke liye shubhkamnaye….

  2. Bhanu

    November 12, 2010 at 6:39 am

    आपने अच्‍छा मुद्दा उठाया है। साइट के नाम से मैं भी परिचित हूं, लेकिन आपकी ‘न्‍यूज साइट’ की परिभाषा से सहमत होते हुये नाम न लेने का ही फैसला कर रहा हूं। यहां गलती न्‍यूज डालने वाले पत्रकार से ज्‍यादा संपादक की कही जायेगी, आखिर हर ख़बर के लिये नैतिक और कानूनी रूप से वही उत्‍तरदायी है। भगवान इनको अक्‍ल बख्‍शे।

  3. jayram

    November 12, 2010 at 8:01 am

    isko nude website kahiye aur andajan ye navbharat hi hoga .

  4. Raman

    November 13, 2010 at 5:55 am

    बेहतर होता अगर आप साइट का नाम भी बता देते। ताकि लोगों को ऐसा काम करने वाली साइट के बारे में पता चलता और इस साइट के संपादक महोदय के कृत्‍यों के बारे में अन्‍य लोगों को भी पता चलता। इससे साइट के कर्ता-धर्ताओं पर दबाव भी बनता। खैर, वे लोग तो समझ ही गये होंगे जिनकी यह साइट है। प्रभु उन्‍हें सद्धबुद्धि दे।

  5. kumar harsh

    November 14, 2010 at 1:48 pm

    very good ajai. good question.

  6. David lakra

    November 15, 2010 at 5:30 am

    Mr.Ajay accha hota ki agar aap is site ka naam bhi ujagar karte jo ki patrakarita ki garima ko bhang karte hai kam se kam aise logo ka naam to samne aana chaiye .

  7. Ravinder Singh

    November 15, 2010 at 11:14 am

    mitro ye news web site …… hai merikhabar.com…. is par aam nagrik patrkar ki bhumika nibha rha hai….. karib 20 se 25 hazar tak citizan journalist is site par apni khabasr uplode karwa skta hai…. yani ki patrkar aam nagrik hai….. or kaam karne wale ….pta nhi patrkar hai bhi ya nhi….

  8. Ajay Mohan

    November 16, 2010 at 9:30 am

    Site ka name jaanna bahut aasaan hai, Google news mein jaakar is website ki headline- [b]दिल्‍ली युनिवर्सिटी की 19 वर्षीय छात्रा का सामूहिक बलात्‍कार [/b]copy kar paste kar dijiye. Aap khud website se waqif ho jayenge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...