Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

क्‍या ये युनाइटेड भारत की पत्रकारिता है?

भड़ास बिना पढ़े चैन नहीं पड़ता, कहीं ना कहीं मन को छू जाता है आपका लेखन. एक मुदे पर और आप का ध्‍यान दिलाना चाहूंगा. इलाहाबाद से एक हिन्‍दी समाचार पत्र पिछले काफी समय से निकलता है ‘युनाइटेड भारत’, जो कि युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्‍टीट्यूशन्‍स, इलाहाबाद, गाजियाबाद वालों का है.

भड़ास बिना पढ़े चैन नहीं पड़ता, कहीं ना कहीं मन को छू जाता है आपका लेखन. एक मुदे पर और आप का ध्‍यान दिलाना चाहूंगा. इलाहाबाद से एक हिन्‍दी समाचार पत्र पिछले काफी समय से निकलता है ‘युनाइटेड भारत’, जो कि युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्‍टीट्यूशन्‍स, इलाहाबाद, गाजियाबाद वालों का है.

युनाइटेड भारत के पिछले दिनों के अंक में एक खबर जान बूझकर नहीं छापी है. युनाइटेड कालेज ऑफ इंज‍ीनियरिंग एंड रिसर्च (UCER) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर मनीष श्रीवास्‍तव की 24 सितम्‍बर की शाम कालेज से पढ़ाकर लौटते समय कालेज के बस से ही कुचल कर रास्‍ते में मौत हो गई. इलाहाबाद के लगभग सभी न्‍यूज पेपर ने दो या तीन कॉलम की स्‍टोरी फोटो के साथ लगाई है.

आप अमर उजाला, हिन्‍दुस्‍तान, दैनिक जागरण, आई-नेक्‍स्‍ट के इंटरनेट एडिशन देखकर कनफर्म कर सकते हैं. पर युनाइटेड भारत ने जिनका ये इंस्‍टीट्यूट है पूरी खबर दबा दी. कुछ नहीं छापा. क्‍या ये पत्रकारिता है. ये बात मन को बहुत कचोट रही है. सोचा आपसे शेयर कर लूं. हो सके तो भड़ास में इसे स्‍थान दे दीजिएगा.

और ये कोई पहली बार नहीं है, अभी करीब एक-दो महीने पहले युनाइटेड कालेज के स्‍टूडेंट्स द्वारा कालेज मैनेजमेंट की एट्रोसिटीज, जिसमें एक लड़के की मौत हो गई थी, के खिलाफ चार दिनों तक खूब जाम कर हंगामा हुआ. तोड़फोड़ हुई. कई सरकारी, गैर-सरकारी वाहनों को फूंक डाला गया. 15 दिनों तक कालेज बंद रहा. 12-15 स्‍टूडेंट्स सस्‍पेंड हुए. नेशनल लेवल की न्‍यूज बनी. टीवी न्‍यूज, पेपर रंग गए पर क्‍या मजाल की युनाइटेड भारत में एक लाइन लिखी गई हो. क्‍या ये पत्रकारिता है.

पुनीत कुमार मालवीय

इलाहाबाद

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. abhishek kr sr reporter gkp

    November 10, 2010 at 1:29 pm

    punitji aap thik khate ho mai shuru se united bharat black mailer raha hai jab vo apno ka nahi hua to aap kaise ummid dusro k leye kar sakte hai very sad

  2. Rajesh Sharma...

    November 10, 2010 at 4:48 pm

    Punnet bhai united bharat ne apne daman par kuch aise chiton ke daag laga liye hain jo kbhi nahi saaf honge…MMS banane lage hain yahan ke reporter apni hi feamle sathi reportre ki…

  3. Durgeshsingh

    November 11, 2010 at 9:38 am

    यूनाइटेड भारत के रिपोर्टर के द्वारा अश्लील वीडियो क्लिप बनाये जाने के बाद इस समाचार पत्र की असलियत वैसे भी सामने आ गई हैं अब ऐसे में सेट्टिंग से खबरें रुक भी जाए तो क्या बड़ी बात हैं जनाब जेबें तो गर्म हो ही रही हैं ना

  4. Dr.Ajay Kumar Singh

    November 12, 2010 at 4:46 am

    उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के बीना में यूनाइटेड भारत के खोले गए कार्यालय को एनसीएल (एक मिनी रत्न कंपनी) ने पुलिस में शिकायत कर के बंद करा दिया साथ ही जिला संवाददाता गोविन्द मिश्र को जेल भिजवा दिया. क्यों कि वे एनसीएल को आवास में जबरदस्ती गोस्कर गलत हरकते करते थे. इस आवास में वे अपने फुफेरी बहन के साथ अपतिजंका स्थिति में पकडे गए. बाद में पुलिस चौकी बीना में ही फुफेरी बहन से शादी करनी पड़ी……….

  5. zeeshan akhtar

    November 14, 2010 at 8:04 pm

    bilkul sahi..etawah me bhi is newspaper ne kuch aise hi karname kiye hai…mujhe lagta hai patrakarita karne (bechne) wali in dukano ko band hona chahiye..

  6. munna

    February 17, 2011 at 1:04 pm

    United bharat akhabar ke nam se hi samajdar pathak akhbar ke vajud ka anuman laga leta hai. jiska namkaran hi galat ho vo akhbar shichha ki nagari me kitna khyati pa sakti hai. iska andaja aap laga sakte hai. Ak transpot company apane avaid dhandhe ko chalane ke liye akhbar ka sahara le to iske reporter se aap kya ummid karenge. Rupeye se digree hasil ki ja sakti hai, ghyan nahi.. inke sabhi transport office ke muneeb akhbar ke B/C hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...