Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

खनन माफियाओं ने किया पत्रकार पर हमला

बाड़मेर : कवास क्षेत्र में जिप्सम का खनन कर रहे माफियाओं ने सोमवार को भास्कर के कवास संवाददाता स्वरूप माली पर हमला कर उसका कैमरा, मोबाइल और रुपए लूट लिए। इतना ही नहीं हमलावरों ने मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया और बाद में पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराने को लेकर धमकियां दी। क्षेत्र में जिप्सम के अवैध खनन को लेकर भास्कर ने कई बार खबरें प्रकाशित कर प्रशासन को आगाह किया था।

बाड़मेर : कवास क्षेत्र में जिप्सम का खनन कर रहे माफियाओं ने सोमवार को भास्कर के कवास संवाददाता स्वरूप माली पर हमला कर उसका कैमरा, मोबाइल और रुपए लूट लिए। इतना ही नहीं हमलावरों ने मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया और बाद में पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराने को लेकर धमकियां दी। क्षेत्र में जिप्सम के अवैध खनन को लेकर भास्कर ने कई बार खबरें प्रकाशित कर प्रशासन को आगाह किया था।

सोमवार को मिली सूचना के बाद कवास संवाददाता मौके पर पहुंचा तो करीब आधा दर्जन लोग जीरो प्वाइंट पर रेलवे क्रासिंग के पास एक खेत से जिप्सम का अवैध खनन कर माल लोड कर रहे थे। उनकी हर हरकत को संवाददाता ने कैमरे में कैद कर लिया लेकिन इस बीच इन लोगों ने एक राय हो उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से संवाददाता को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

कैमरा व मोबाइल लूटकर ले गए :  खनन माफिया को जब लगा कि उनकी हरकत को संवाददाता ने कैमरे में कैद कर लिया है तो वे हमले के बाद उसका कैमरा व मोबाइल के साथ पर्स में रखे रुपए ले भागे। जाने से पहले उन्होंने धमकी दी कि मामला पुलिस में गया तो अंजाम अच्छा
नहीं होगा।

एसपी ने की कार्रवाई : सवेरे हुई इस घटना की जानकारी संवाददाता ने तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक संतोष चालके को दी। उन्होंने नागाणा थाना अधिकारी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। देर शाम थानाधिकारी महेंद्रसिंह ने बताया कि पुलिस ने दिन में तीन बार दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गए, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...