शहर के एक पत्रकार की सक्रियता के चलते मुंबई पुलिस को रुपयों से भरा एक टैम्पो बरामद करने में सफलता मिली है, वही मुंबई के दूसरे चैनलों से जुड़े कई पत्रकारों के लिए बड़ी फजीहत हो गई है. इंडिया टीवी ने तो बाकायदा अपने रिपोर्टर को नोटिस भेज दिया है. यह मामला 26 अगस्त का है.
26 अगस्त की देर शाम न्यूज़ एक्सप्रेस के सीनियर रिपोर्टर संदीप शुक्ल को अपने सोर्स से खबर मिली कि ग्रांट रोड के एक मनपा स्कूल के कार्यालय में संदिग्ध टैम्पो को मनपा के कुछ कर्मचारी पकडे हुए है. इस सूचना के बाद जब वहां संदीप शुक्ला पहुंचे तब पता चला कि उस टैम्पो को छोड़ने के लिए मनपा कर्मचारियों की बातचीत चल रही है. पत्रकार ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस को बुला लिया और पुलिस की मौजूदगी में जब टैम्पो खोला गया तो उस में कपड़ों के साथ भारी मात्रा में रुपयों के बण्डल साथ सोने के जेवर, जो अनुमानत: 4-5 किलो रहे होंगे, बरामद हुए. संदीप शुक्ला के अनुसार उस टैम्पो में करोडों रुपये रहे होंगे, जबकि पुलिस सिर्फ 25 लाख रुपये दिखाके कर मामला रफा – दफा करने की कोशिश में है. इस खबर को सबसे पहले संदीप शुक्ला ने ही ब्रेक की तथा यह खबर न्यूज़ एक्सप्रेस पर सबसे पहले दिखाया गया.
संदीप की टैम्पो वाली खबर ने मुंबई में हड़कंप मचा दिया, वहीं कई चैनलों के रिपोर्टरों के लिए इसके बाद परेशानी खड़ी हो गई. न्यूज़ एक्सप्रेस पर खबर दिखाने के कुछ ही समय बाद आईबीएन लोकमत ने खबर चला दी. इसके बाद स्टार माझा ने खबर चलाई. फिर तो मुंबई में हड़कंप मचा गया और नाइट में हमेशा मजे करनेवाले कई रिपोर्टरों की परेड हो गई. इस खबर को न्यूज़ एक्सप्रेस पर सबसे पहले दिखाए जाने से नाराज इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी ने अपने मुंबई रिपोर्टर को नोटिस भेज दी कि तुम्हारे पास यह फुटेज पहले क्यों नहीं थी? इतना ही नहीं न्यूज़ एक्सप्रेस की इस खबर ने थोड़े समय के लिए तमाम चैनलों से अन्ना हजारे की भी खबर रोक दी, जबकि सभी चैनलों का दावा था कि अन्ना कि खबर एक पल के लिए भी नहीं उतरेगी. रुपयों से भरे इस खबर को लेकर संदीप शुक्ला को धमकिया मिलने की भी खबर आ रही है. फिलहाल इस खबर को लेकर न्यूज़ एक्सप्रेस और संदीप शुक्ला दोनों बधाई के पात्र है. इनका वह स्लोगन भी यहाँ सटीक बैठता है, जिसमें कहा जाता है न्यूज़ एक्सप्रेस, खबर अंदर की.
मुंबई से विजय यादव की रिपोर्ट.












VK SHARMA
August 29, 2011 at 7:14 am
congratulations to sandeep shukla bhai. aise hee lage raho. vk sharma– india news delhi
vishal mmishra
August 29, 2011 at 8:48 am
sandip bhai,aaj ap ne yeh saaf kar hi diya ki anuranjan jha ki nazar mein kaam karne waalon ki izzat nahi thi,aur pankaj shukla ko iski pehchaan hai.wakai aapne mumbai ko hila kar rakh diya.
sohan
August 29, 2011 at 9:03 am
अरे भाई एसा कोई रिपोर्टर नहीं है जिसके पास हर खबर सबसे पहले आती हो, न्यूज एक्सप्रेस के रिपोर्टर को अगर पहले खबर मिल गई तो निश्चित ही वो बधाई का पात्र है, लेकिन इंडिया टीवी के रिपोर्टर से खबर छूट गई तो क्या कोई गुनाह हो गया….. कई बार उस रिपोर्टर ने सबसे पहले खबर ब्रेक की होगी। उसके लिए शायद उसकी कभी पीठ भी नहीं थपथपाई होगी, लेकिन एक खबर छूट जाने पर उसे नोटिस थमा दिया गया। ये तो कोई बात नहीं।
shiv shankar
August 29, 2011 at 11:48 am
ander ki khaber hai ya trp fanda dal mai kuch kala jarur hai
vijay singh
August 30, 2011 at 4:09 pm
lage raho sandeep bhai…….
raju
August 30, 2011 at 6:23 pm
चैनल वाले चाहते है की रिपोर्टर सेटेलाईट लगाकर रखे और हर खबर उसके पास उड़कर आ जाये, आखिर खबर का जब पता चलेगा तभी तो वो खबर चलाएगा, खबर की सुचना मिल भी गयी तो कन्फर्म भी तो करनी होगी, अगर किसी के कहने पर चला दी तो भी नोटिस. ये कोई पत्रकारिता तो नहीं हुई, में तो खुद इसका भुक्तभोगी हूँ
k c jha
September 3, 2011 at 3:57 pm
कोई रिपोर्टर नहीं है जिसके पास हर खबर सबसे पहले आती हो, न्यूज एक्सप्रेस के रिपोर्टर को अगर पहले खबर मिल गई तो निश्चित ही वो बधाई का पात्र है,
k c jha 8800510332
vijay thakur
September 4, 2011 at 5:04 pm
in sabhi channel walon ko ek baat samajh me kyon nahi aati ki ab market me 50 se bhi adhik channel hai… sabake yahan naukari karne wale reprter ,camaraman .. bhai ab koi to sabase pahale break karayega hi na .. aaj main , kal aap aur parason koi aur ….. ab aisa to nahi ki kabar pahale break nhi huyi to notic ya naukari se nikal doge kya ?
rajat
September 11, 2011 at 7:59 am
jab ye khabar break hui… i was watching tv…. news express se pahale ek hindi channel ne ye khabar visuals ke sath break ki usi channel ke marathi channel ne bhi ye khabar dikhayi…. aur vo channel ibn aur zee dono hi nahi the…. so pls dont confuse ur web portals viewers….
vineet sharma
September 20, 2011 at 8:03 am
आज जादा तर चैनल वाले चाहते है की रिपोर्टर सेटेलाईट लगाकर रखे और हर खबर उसके पास उड़कर आ जाये, आखिर खबर का जब पता चलेगा तभी तो वो खबर चलाएगा