अमर उजाला, आगरा के क्राइम रिपोर्टर आशुतोष अग्निहोत्री के बारे में सूचना है कि उन्होंने इस्तीफे का नोटिस पकड़ा दिया है. वे पिछले तीन वर्षों से अमर उजाला के साथ थे. वे सब एडिटर पद पर कार्यरत थे. करीब छह महीने तक वह एटा में अमर उजाला के ब्यूरो चीफ थे. उसके पहले राष्ट्रीय सहारा, आगरा में कार्यरत थे. बताया जाता है कि आंतरिक पालिटिक्स के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है.
राजस्थान पत्रिका, कोटा से खबर है कि सचिन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे ट्रेनी जर्नलिस्ट थे. बताया जाता है कि पत्रिका में एक साल पहले करीब दो हजार लोगों का इंटरव्यू किया गया था जिसमें से 12 लोगों को सेलेक्ट किया गया. सचिन उसी 12 में से एक थे. पर उन 12 में से सचिन समेत करीब छह लोग इस्तीफा दे चुके हैं. यानि एवरेज दो महीने में एक रेजीगनेशन. इससे लग रहा है कि पत्रिका ट्रेनी जर्नलिस्टों को अपने यहां रोक पाने में सफल नहीं हो पा रहा है.
पंजाब केसरी, जम्मू से इस्तीफा दे चुके ब्यूरो चीफ खुशविंदर सिंह अपना इवनिंग न्यूजपेपर लांच कर रहे हैं. न्यूजपेपर का नाम ‘नार्थ केसरी’ रखा है और यह हिंदी में होगा. 2 जून को नार्थ केसरी का पहला अंक स्टैंड पर आ जाएगा. आफिस डोगरा हाल चौक में बनाया गया है. रिपोर्टरों की भर्ती कर ली गई है. बाकी तैयारियां भी जोरों पर है.
एक अन्य खबर के मुताबिक पंजाब केसरी, जम्मू आफिस से रिपोर्टर की पोस्ट से रिजाइन कर चुके सतपाल चौधरी ने दैनिक कश्मीर टाइम्स (हिंदी एडिशन) में एडिटर की पोस्ट पर ज्वाइन किया है.
अगर आपने या आपके संस्थान में किसी शख्स ने इस्तीफा दिया है, किसी नए ने ज्वाइन किया है, किसी को एवार्ड मिला है, किसी को तरक्की मिली है, किसी का ट्रांसफर हुआ है… तो इसकी जानकारी भड़ास4मीडिया के पास [email protected] के जरिए भेजें. आप का नाम हर हाल में गोपनीय रखा जाएगा.












surinder singh
May 21, 2011 at 4:39 am
dainik jagran punjab mein punjabi launch karne jaa raha hai pata nahi kya gul khilaye par dusri punjabi akhbar jagbani aur ajit ke din ab kuch din hi reh gaye hai punjab kesri group ki jag bani ko sabse jayada asar parega kyonki ye akhbar ek to centre pe late pahunchti hai aur dusre isme nangapan jayada prakashit kiya jata hai