Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

गंगापुत्रा टाइम्‍स के संस्‍थापक गंगाराम गुप्‍ता का निधन

[caption id="attachment_20834" align="alignleft" width="94"]गंगाराम गुप्‍ता[/caption]जींद। उत्तर भारत के फार्मास्यूटिकल, शिक्षण संस्थान व मीडिया समूह के अग्रणी संस्थान ‘गंगापुत्रा समूह’  के संस्थापक व मालिक गंगाराम गुप्ता का वीरवार अल सुबह देहांत हो गया। उनके देहांत पर शहर के प्रमुख सामाजिक, राजनीतिक व बुद्घिजीवी वर्ग के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए अलग-अलग भेजे अपने संदेशों में उन्हें समत्व और श्रेष्ठ आचरण के व्यक्तित्व बताते हुए उनके जाने को समाज की क्षति बताया है।

गंगाराम गुप्‍ता

जींद। उत्तर भारत के फार्मास्यूटिकल, शिक्षण संस्थान व मीडिया समूह के अग्रणी संस्थान ‘गंगापुत्रा समूह’  के संस्थापक व मालिक गंगाराम गुप्ता का वीरवार अल सुबह देहांत हो गया। उनके देहांत पर शहर के प्रमुख सामाजिक, राजनीतिक व बुद्घिजीवी वर्ग के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए अलग-अलग भेजे अपने संदेशों में उन्हें समत्व और श्रेष्ठ आचरण के व्यक्तित्व बताते हुए उनके जाने को समाज की क्षति बताया है।

लगभग 80 वर्ष की आयु में संघर्षमयी जीवन जीने वाले गंगाराम गुप्ता पिछले कुछ समय से बीमार थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय स्वर्ग आश्रम में किया गया। इस यात्रा में प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मांगेराम गुप्ता, स्थानीय विधायक व इनेलो के वरिष्ठ नेता डॉ. हरिचंद मिढ़ा, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. ओपी पहल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम कटवाल व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अंतिम विदाई दी। स्व. गंगाराम गुप्ता के तीन सुपुत्रों में सबसे बड़े श्री जेनेंद्र गुप्ता सीनियर बैंक अधिकारी के तौर पर,  प्रवीन गुप्ता गंगापुत्रा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रमुख सामाजिक व्यक्तित्व व राजेंद्र गुप्ता दैनिक गंगापुत्रा टाइम्स के संपादक के साथ-साथ लॉयन क्लब के संरक्षक भी है।

इधर राज्य स्तर पर हरियाणा पत्रकार संघ व एचयूजे सहित करीब आधा दर्जन पत्रकारों की संस्थाओं ने गंगाराम गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गंगाराम गुप्ता के निधन पर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सहित अन्य कई बैंक कर्मियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। लॉयन क्लब के संरक्षक राजेंद्र गुप्ता के पिता गंगाराम गुप्ता के निधन पर लॉयन क्लब जींद के प्रधान डॉ. रविंद्र गोयल, लॉयन क्लब जींद टाऊन के प्रधान वेद गर्ग समेत सभी क्लब के मेंबरों ने दु:ख की इस घड़ी में शोक प्रकट किया है।

उधर दैनिक समाचार पत्र के संपादक राजेंद्र गुप्ता के पिता गंगाराम गुप्ता निधन पर पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त किया है। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान संदीप मलिक ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। जिसकी भरपाई कर पाना हम सबके लिए नामुमकिन है। उधर, एचयूजे के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने भी उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इधर,  हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव राजकुमार गोयल सहित कई सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। जिसकी भरपाई कर पाना हम सबके लिए नामुमकिन है।

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौ. कुलबीर सिंह मलिक व जींद प्रेस क्लब के अध्यक्ष दलेर सिंह ने गंगापुत्रा टाइम्स समाचार पत्र के संपादक राजेंद्र गुप्ता के पिता गंगाराम जी गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि प्रभु चरणों में लीन हुए गंगाराम जी गुप्ता की आत्मा को शांति प्रदान करे। श्री मलिक ने कहा कि गंगाराम गुप्ता एक समाजसेवी व्यक्ति थे और उनकी आकस्मिक मौत से समाज को गहरी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कर पाना नामुनकिन है। उन्होंने गुप्ता परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए भगवान से शोक संलिप्त गुप्ता परिवार को यह सदमा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।

दूसरी तरफ अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने प्रमुख समाज सेवी गंगाराम गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोयल ने कहा कि गंगाराम गुप्ता सामाजिक व धार्मिक विचारों के व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। भगवान इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। अग्रवाल समाज के युवा नेता रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, नरेश अग्रवाल, प्रवीण गोयल, मनोज ऐरण, संजय गर्ग, सुभाष डाहौला, सुभाष गर्ग, अनिस बंसल, बजरंग लाल, अनिल गर्ग, इत्यादि ने भी गंगा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

रेवाड़ी के स्थानीय माडल टाऊन स्थित गंगापुत्रा टाइम्स समाचार-पत्र के जिला कार्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया तथा भगवान से प्रार्थना की गई कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की ताकत प्रदान करें। इस मौके पर जिला रेवाड़ी के ब्यूरो चीफ जयनारायण भारद्वाज, बावल से अमित ओझा, कुंड से बीना भारती, नाहड़ से महेन्द्र गुप्ता, खोल से दीपा भारद्वाज व धारूहेड़ा से चरण सिंह शौर्या आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बीच हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, भिवानी, महेंद्रगढ़ व अंबाला समेत करीब अन्य आधा दर्जन स्थानों से मीडिया से जुड़े लोगों ने अपनी संस्थाओं के माध्यम से गंगाराम गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rajkumar Jain

    July 23, 2011 at 8:54 am

    Bhagwan Gangaram Ji ke pariwar walon ko sakti de or divngat atma ko shanti de

    Hame dukh hai ki hamne achchhe insan ko khoya hai

  2. Ashbok Gupta

    July 23, 2011 at 11:31 am

    Ganga Ram ji ke nidhan se swasth patrakarita ko bhari nuksan hua hai. Hamari Parbhu se prarthna hai ki unki divangat Aatma ko apne SHREE charno mei sthan de aur hum patarkar bhaion ko unke mission ko aage badhane ki shakti de. Ashok Gupta Panipat-Mob.09541023901

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...