वरिष्ठ पत्रकार नारायण दत्त को गणेश मंत्री पत्रकारिता पुरस्कार दिया जा रहा है. उन्हें पांच फरवरी को पुरस्कार गिरगांव में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा. यह पुरस्कार परहित सेवा संघ द्वारा प्रतिवर्ष पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है. इस पुरस्कार की घोषणा निर्णायक मंडल के अध्यक्ष विश्वनाथ सचदेव द्वारा की गई.
नारायण दत्त को यह सम्मान हिंदी पत्रकारिता के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया जा रहा है. श्री दत्त की गणना हिंदी के नामचीन संपादकों में की जाती है. हिंदी मासिक नवनीत के वे तेरह वर्षों तक संपादक रहे. पीटीआई की हिंदी फीचर सेवा को उन्होंने एक नई ऊंचाई और पहचान दी. इस पुरस्कार के तहत श्री दत्ता को 51 हजार रूपये, शॉल, श्रीफल प्रदान किया जाएगा.











