Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

गोंडा में पत्रकारों को बहुत परेशान करते हैं अफसर

श्रीमान संपादक, भड़ास4मीडिया, गोण्डा में आज के समय में जिलाधिकारी हिटलर की भूमिका निभा रहे हैं. कई बार इनके द्वारा किये गये कार्य से जिला प्रशासन व पत्रकारों के बीच लड़ाई की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना विभाग में तैनात अधिकारियों द्वारा पत्रकारों की उपेक्षा तथा ईर्ष्या द्वेष से परिपूर्ण कार्यप्रणाली आमबात हो गई है. जिला मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त संवाददाताओं की मान्यता का नवीनीकरण जिलाधिकारी द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी माह में किया जाता है.

श्रीमान संपादक, भड़ास4मीडिया, गोण्डा में आज के समय में जिलाधिकारी हिटलर की भूमिका निभा रहे हैं. कई बार इनके द्वारा किये गये कार्य से जिला प्रशासन व पत्रकारों के बीच लड़ाई की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना विभाग में तैनात अधिकारियों द्वारा पत्रकारों की उपेक्षा तथा ईर्ष्या द्वेष से परिपूर्ण कार्यप्रणाली आमबात हो गई है. जिला मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त संवाददाताओं की मान्यता का नवीनीकरण जिलाधिकारी द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी माह में किया जाता है.

इस वर्ष यूएनआई संवाद समिति के मान्यता प्राप्त संवाददाता छेदी लाल अग्रवाल ने नवीनीकरण सम्बंधी पत्र व प्रेस कार्ड 07 जनवरी को जिला सूचना कार्यालय में प्राप्त करा दिया. इसके साथ ही करीब आधा दर्जन अन्य संवाददाताओं के कार्ड भी नवीनीकरण के लिए सूचना कार्यालय में जमा हैं. किन्तु अब तक जिलाधिकारी से नवीनीकरण कराकर पत्रकारों को हस्तगत नहीं कराया जा सका है. कार्ड के अभाव में पत्रकारों को कहीं आने-जाने में असुविधा होती है. गंभीर बीमारी से पीड़ित अग्रवाल को इलाज के लिए लखनऊ जाना था. अत्यंन्त वरिष्ठ पत्रकार होने के बावजूद उन्होने सूचना कार्यालय में कई बार बैठकर अधिकारियों से अनुनय विनय किया किन्तु नवीनीकृत होकर कार्ड नहीं मिला.

अन्त में उन्हें चढ़ने उतरने में असुविधा होने के बावजूद ट्रेन से लखनऊ आना जाना पड़ा. बाढ़ के दौरान सिंचाई मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के गोण्डा दौरे के समय मौके पर विभागीय गाड़ी से जा रहे जिला सूचना अधिकारी द्वारा एक इलेक्ट्रानिक मीडिया के संवाददाता को कवरेज से वंचित रखने के लिए जान बूझकर जगह न होने का बहाना बताते हुए मौके पर नहीं ले जाया गया. मण्डल मुख्यालय का जिला होने के कारण यहां उपनिदेशक, सूचना अधिकारी व सूचना केन्द्र संरक्षक के पदों पर तीन-तीन अधिकारी तैनात हैं. इसके बावजूद यहां अपेक्षाकृत कम कर्मचारियों की तैनाती वाले मण्डल के बहराइच व बलरामपुर जिलों की तुलना में काफी कम संख्या में प्रेस विज्ञप्तियां जारी की जाती हैं.

विकास भवन गोण्डा में आयोजित जनगणना सम्बंधी मण्डलीय प्रशिक्षण की विज्ञप्ति भी जिला सूचना कार्यालय द्वारा नहीं जारी की गई. सूचना कार्यालय में कम्प्यूटर, इण्टरनेट की सुविधा होने के बावजूद सामान्यतया हस्तलिखित विज्ञप्तियां ही जारी होती हैं. इससे स्पष्ट है कि सूचना विभाग में तैनात अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों के सम्यक निर्वहन में पूर्णरूपेण विफल रहे हैं. इन शिकायतों के सम्बन्ध में आयुक्त को एक पत्र दिया गया है जिसकी कापी मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव सूचना को भी भेजी गयी है आपको भी कापी भेज रहा हूं, अपेक्षा है कि प्रकाशित करेंगे.

अकील सिद्दीकी
रिपोर्टर
ए2जेड न्यूज
गोण्डा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shailendra Mishra, Gonda

    February 10, 2011 at 12:13 am

    sahi kah rahe hain bhai sahab, lekin dilli me ho rahe gonda ke patrakaron ke shohan par bhi awaz uthayen,

  2. sughar singh saifai

    February 10, 2011 at 5:12 am

    madhukar duvedi dm etawah bhi rahe aur unhone etawah ke patrkaro ka bada samman kiya kisi bhi patrkar ko unse koi sikaayat nahi rahi .madhukar ji galat dabab kisi ka nahi mante fir chahe wo neta ho ya patrkar satta parti ke netaaon ki bhi galat sifaarish wo nahi maante .ye patrakar jarur unse koi galat kaam karna chahte hai
    aaj kal ke 80 fishdi patrakar aise hi hai jo dalali kar rahe hai aur adhikaariyo ko dalaali main saamil na hone par badnaam karne ki dhamki de rahe hai
    sughar singh chief reporter
    dla .bpn times.
    saifai etawah
    09412408677
    09457262323

  3. PANKAJ

    February 10, 2011 at 12:37 pm

    BUS YHI TO KMI HAI ,APNEE BARI AAI TO ADKARIO SE LD GYE,NHI PRSAN LOGO KI HSI UDAKR INKI CHAY PITAY HAI,AUR HU M HU MILATE HAI.DM K SAMNE FARJI TAANG ADAENGE TO KYA HOGA.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...