Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

गोजए ने पत्रकारों के लिए खून और पैसे का इंतजाम किया

गोरखपुर के सबसे पुराने पत्रकार संगठन गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) ने अपने एवं प्रेस क्लब गोरखपुर के सदस्यों और उनके परिजनों के निमित्‍त आकस्मिक स्थिति में रक्त की त्वरित उपलब्धता के लिये एक योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत पत्रकारों और उनके परिजनों को आवश्‍यकता के अनुरूप रक्त की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सकेगी। साथ ही साथ संस्था द्वारा पत्रकारों को आपातकालीन स्थिति में धन की उपलब्धता लिये निजी स्रोतो से पत्रकार कल्याण कोष्‍ा की स्थापना की गई है।

गोरखपुर के सबसे पुराने पत्रकार संगठन गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) ने अपने एवं प्रेस क्लब गोरखपुर के सदस्यों और उनके परिजनों के निमित्‍त आकस्मिक स्थिति में रक्त की त्वरित उपलब्धता के लिये एक योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत पत्रकारों और उनके परिजनों को आवश्‍यकता के अनुरूप रक्त की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सकेगी। साथ ही साथ संस्था द्वारा पत्रकारों को आपातकालीन स्थिति में धन की उपलब्धता लिये निजी स्रोतो से पत्रकार कल्याण कोष्‍ा की स्थापना की गई है।

उक्त निर्णय गोजए सभागार में आयोजित वर्तमान सत्र की पहली आमसभा की बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया। पूर्ण कोरम की बैठक की अध्यक्षता गोजए अध्यक्ष रत्नाकर सिंह (प्रदेश प्रतिनिधि, लोक भारती दैनिक) ने की तथा संचालन महामंत्री डा. मुमताज खान (भाषा) ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए रत्नाकर सिंह ने पत्रकारिता के हित संवर्धन के कृतसंकल्पित एसोसिएशन की योजनाओं और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों और उनके परिवार जनों के लिये स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा और बैंकिंग सहित तमाम सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महानगर के 6 प्रमुख चिकित्सालयों में चिकित्सा में 40 फीसदी की रियायत सहित महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रमुख दवा दुकानों पर सदस्यों को विशेष 15 फीसदी की रियायत पर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। इसके साथ ही चुनिन्दा सीटी स्कैन सेंटर, पैथालोजिकल जांच, अल्ट्रा साउंड और डिजिटल एक्सरे के प्रमुख सेंटरों पर एसोसिएशन के सदस्यों को रियायतें मिलेंगी। उन्होंने बताया कि महानगर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों में भी पत्रकार सदस्यों के बच्चों को प्रवेश और पढ़ाई के खर्च में भी विशेष रियायत की व्यवस्था की गई है। श्री सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी सभी 380 सदस्यों का 50 हजार रुपये का सामूहिक दुर्घटना बीमा कराया जा रहा है। इसके साथ ही नगर सहकारी बैंक द्वारा गोजए सदस्यों को दी जा रही विशेष बैंकिंग सुविधा के बारे में भी जानकारी दी।

ब्लड बैंक योजना को विस्तार से बताते हुए मुमताज खान ने कहा कि हाल में ही आज के अवकाश प्राप्त वरिष्‍ठ पत्रकार योगेश पाल को मस्तिष्‍क सर्जरी के दौरान उन्हें गोजए सदस्यों द्वारा ब्लड की आपूर्ति के साथ इलाज के लिये आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। इस बात से प्रेरणा लेते हुए गोजए ने अपने स्तर पर पत्रकारों के लिए रक्त उपलब्धता की पहल की, जिसके तहत 100 से अधिक सदस्यों ने स्‍वेच्‍छा से किसी भी समय पत्रकारों या उनके परिजनों के लिये गोजए की मांग पर रक्तदान करने का लिखित संकल्प लिया। गोजए दक्षिणांचल प्रभारी राकेश चन्द्र त्रिपाठी के प्रस्ताव पर पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना का निर्णय लिया गया, जिस पर शिक्षक पत्रकार डा. दिनेश मणि त्रिपाठी ने अपने पिता प्रख्यात शिक्षाविद स्व. परशुराम मणि त्रिपाठी की स्मृति में रुपये 10 हजार देने की घोषणा की। राकेश चंन्द्र त्रिपाठी ने अपने पिता वरिष्‍ठ पत्रकार स्व. सुधाकर त्रिपाठी (अरूण) की स्‍मृति में 5 हजार रुपये, समाजसेवी स्व.बाल कृष्‍ण बजाज की स्‍मृति में उनके पुत्र दुर्गेश बजाज ने 2501 रुपये, आज के पत्रकार लालजी विश्‍वकर्मा ने अपने पिता की स्मृति में 2011 रुपये तथा राजेश कुमार सिंह ने 2501 रुपये का अंशदान तत्काल देने की घोषणा की, साथ ही सभी सदस्यों ने 100-100 रूपये का अंशदान देने का निर्णय लिया। जिसमें तत्काल प्रभाव से 30 हजार रुपये एकत्र हुए। इसके लिये एक लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित कर नगर सहकारी बैंक में एक पृथक खाता खोले जाने और इसके संचालन के लिये गोजए अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। डा. मुमताज ने कहा कि उपरोक्त सभी योजनाएं अध्यक्ष के प्रयासों का प्रतिफल हैं।

विधि पत्रकार बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव के जनता से संवाद के प्रस्ताव पर गोजए उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव गंणेश ने कहा कि गोजए पहले भी खुलामंच-रूबरू के जरिये जन प्रतिनिधियों का जनता से सीधे संवाद करती रही है। इसे पुनः प्रारंभ कर दिया जायेगा। श्री गणेश ने बताया कि सदस्यों के बच्चों को प्रतिष्ठित स्कूलों में रियायती स्तर पर प्रवेश और पढ़ाई की योजना को मूर्तरूप दिया जा रहा है। आभार व्यक्त करते हुए श्री गणेश ने कहा कि पत्रकारों और उनके परिजनों के लिये चालू सत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जायेगा, साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चों की पत्रिका बालस्वर के समर कैम्प में गोजए सदस्यों के बच्चों के लिये विशेष सुविधा की व्यवस्था की गई है। एक प्रस्ताव मे उपस्थित सदस्यों ने गोरखपुर के एक पत्रकार संगठन द्वारा गोजए की सदस्यता लेने वाले सदस्यों की सदस्यता अपने संगठन से समाप्त करने प्रस्ताव को पत्रकार हितों के विपरीत और कायराना बताते हुए इसके प्रतिकार का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। बैठक में नये पत्रकारों को प्रशिक्षित करने के लिये कार्यशालाओं के आयोजनों का निर्णय लिया गया।

बैठक के अन्त में गोजए के वरिष्‍ठ सदस्य डी.के.गुप्ता (राष्‍ट्रीय सहारा) के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में गोजए संयुक्त मंत्री नीरज कुमार श्रीवास्तव, लेखा परिक्षक उदय प्रकाश्‍ा पांडेय, कार्यालय प्रभारी विनय कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य शीलवर्धन सिंह, अस्मित श्रीवास्तव, वकील अहमद, शिवम सिंह, ज्ञानप्रकाश दूबे, सत्येन्द्र पाल, अनीस खान, रत्नेश मिश्र, एसके सिंह, राजेश मणि, मनोज मिश्र, मृत्युंजय शंकर सिन्हा, मनोज नवल, वीके त्रिपाठी, डा.अनूप त्रिपाठी, इशरत शमीम, आरपी सिंह, संजय नादान, कर्मेन्द्र मिश्र, श्रीप्रकाश सिंह, हनुमान सिंह बघेल, अकील अहमद, श्रीमती सीमा मुमताज, बीनू मिश्रा, ज्योति ओझा, वहाब खान, नन्दू मिश्रा, चंन्द्रप्रकाश मणि, अमर चंन्द सहित दो सौ से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...