: दिनेश दिनकर बने नए सिटी चीफ : हिंदुस्तान, मेरठ से गौरव दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है। वे सब एडिटर / रिपोर्टर पद पर कार्यरत थे और इन दिनों क्राइम बीट देख रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अच्छे पद-पैकेज पर दैनिक जागरण, मेरठ के हिस्से बनने वाले हैं। चर्चा है कि उन्हें क्राइम रिपोर्टिंग का काम सौंपा जाएगा। अभी तक मुख्य क्राइम रिपोर्टर का काम देख रहे वरिष्ठ पत्रकार दिनेश दिनकर को दैनिक जागरण, मेरठ का नया सिटी चीफ बना दिया गया है। यह पद रवि शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। दिनेश दिनकर ने रिपोर्टिंग की पूरी टीम को गोलबंद कर जागरण के कंटेंट को और बेहतर करने का काम शुरू कर दिया है।
दैनिक जागरण, सिलीगुड़ी को रीता दास ने भी बाय-बाय कर दिया है। वह वहां पर शिक्षा संवाददाता थीं। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने जागरण छोड़ने के पीछे निजी कारण दर्शाया है। दो महीने में यह तीसरा झटका जागरण को सिलीगुड़ी में लगा है। इससे पहले वहां से हेमन्त तिवारी व किशोर कुमार छोड़ चुके हैं।












अवधेश यादव (शिमला)
October 24, 2010 at 7:31 pm
दिनेश दिनकर को नई जिम्मेदारी और गौरव दीक्षित को नई पारी के लिए शुभकामनाये…
http://www.chauthisatta.blogspot.com
ravi sharma
October 25, 2010 at 5:44 pm
congratulation bhai,