Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ग्वालियर में अखबारों के बीच खूनी जंग

‘पत्रिका’ उठा रहे हाकरों-एजेंटों पर हमला, पांच घायल : अखबार लूटा, फाड़ा व हाकरों-एजेंटों को पीटा : ग्वालियर से खबर है कि यहां अखबारों के बीच सरकुलेशन की लड़ाई खूनी शक्ल अख्तियार कर रही है. परसों रात ‘पत्रिका’ अखबार को लूटा-फाड़ा गया और एंजेंटों-हाकरों की पिटाई की गई. कहा जा रहा है कि इस घटना के पीछे भास्कर के लोग हैं. ग्वालियर में दो बड़े सेंटर हैं जहां से अखबार एजेंट व हाकरों के बीच वितरित किया जाता है. एक है संजय कांप्लेक्स और दूसरा है रेलवे स्टेशन.

‘पत्रिका’ उठा रहे हाकरों-एजेंटों पर हमला, पांच घायल : अखबार लूटा, फाड़ा व हाकरों-एजेंटों को पीटा : ग्वालियर से खबर है कि यहां अखबारों के बीच सरकुलेशन की लड़ाई खूनी शक्ल अख्तियार कर रही है. परसों रात ‘पत्रिका’ अखबार को लूटा-फाड़ा गया और एंजेंटों-हाकरों की पिटाई की गई. कहा जा रहा है कि इस घटना के पीछे भास्कर के लोग हैं. ग्वालियर में दो बड़े सेंटर हैं जहां से अखबार एजेंट व हाकरों के बीच वितरित किया जाता है. एक है संजय कांप्लेक्स और दूसरा है रेलवे स्टेशन.

सूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टेशन वाले सेंटर पर भास्कर के गुंडों ने पत्रिका ले रहे एजेंट व हाकरों पर धावा बोल दिया. इनसे अखबार लूट लिए और मारपीट की. पांच लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि घायलों ने नामजद एफआईआर कराया है पर अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. फिलहाल, उस घटना के बाद से रात में पुलिस की तैनाती सेंटरों पर कर दी गई है. भास्कर और पत्रिका के बीच की खूनी जंग से मीडिया जगत में हलचल है. पत्रिका की तरफ से सरकुलेशन के ढेर सारे वरिष्ठों ने अगले दिन सेंटरों का दौरा किया और हाकरों व एजेंटों को ढांढस बंधाया.

एक अखबार से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि भास्कर के टैबलायड अखबार डीबी स्टार की तरफ से करीब 30 लोगों के गुट ने अचानक हमला बोल दिया था और पत्रिका उठाने वाले हाकरों-एजेंटों की पिटाई कर डाली थी. हमले की इस घटना को पत्रिका अखबार ने अगले दिन प्रमुखता से प्रकाशित किया. ताजी सूचना के मुताबिक दोनों अखबारों की ओर से ढेर सारे लोगों के गुट दल-बल के साथ रात में सेंटरों पर विचरण कर रहे हैं. पुलिस की तगड़ी व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके.

पत्रिका के प्रसार विभाग के कई दिग्गज ग्वालियर पहुंच गए हैं और भास्कर की बेलगाम टीम पर लगाम लगाने की कवायद में जुट गए हैं. पत्रिका से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकुलेशन गिरते देख व पत्रिका की सफलता से डरे भास्कर के लोगों ने फ्रस्ट्रेशन में यह सब किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kastrogo

    June 3, 2010 at 9:24 am

    ye to hona hi tha.

  2. ravishankar vedoriya

    June 3, 2010 at 1:10 pm

    police ko bhaskar walon ki khub pitayi kar unka gundaraj khatm karna chahiye.

  3. ravishankar vedoriya

    June 3, 2010 at 1:11 pm

    police ko bhakar walon ki khub pitayi kar unka gundaraj khatm karna chahiye

  4. Sanjeev Singh Negi

    June 3, 2010 at 1:52 pm

    Patrika ko Subak lene chahiye vo apne Ghar se bhasker ko tho nikal ni paya or jab patrika ne M.P mai parvesh kiya tho bhaskerwalo ne bta diya ye aagaz hai ab anzam ………………………………….. jane kya hoga….

  5. rajeesh

    June 3, 2010 at 5:05 pm

    police ko bhakar walon ki khub pitayi kar unka gundaraj khatm karna chahiye

  6. gaurav maurya

    June 4, 2010 at 5:42 am

    Sanjeev singh negi ji ke comment ne humein niruttar kar diya hai……ab aap hi bataiye yashwant ji aise comment likhne wale bhai ko patrakariya garima ki kitni gehri samajh hogi jo is wahiyaad harkat ko kitni behudgi se jaayaz thehra hai…… inke comment se aisa lag raha hai ke ye bhi un gundo ke dal ke sammanit sadasya rahe honge…..

  7. jishant

    June 4, 2010 at 9:20 am

    sb apni apni chalate hai

  8. sanyam

    June 4, 2010 at 10:56 am

    patrika ke logon ne bhaskar rajsthan main launch hone par isse bhi jayada gundagardi ki thi.

  9. prashant rajawat

    June 4, 2010 at 11:46 am

    ye patrika ki hi sajis hai. bhaskar ko todne k liye.

  10. karn dev

    June 4, 2010 at 12:23 pm

    yah patrakarita nahi hai , jab janta ki aavaj hi aapas me ladegi to desh ka kya hoga

  11. Ramanand Soni

    June 4, 2010 at 5:08 pm

    Akhbaron ke beech swasth spardha honi chahiye. Dainik Bhaskar wale jis tarah se Indore, Bhopal aur Jabalpur ke bad Gwalior main Patrika akhbar ki safal launching se frustrated hokar Patrika ke hawkaron aur agenton ko Pitana, dhamkana behad sharmnak hai.

  12. manish

    June 8, 2010 at 6:08 am

    patrika ke sath hi esa kyo ho raha hai kya patrika ki patrkarita se bhaskar itana bhaybhit ho gaya jo badhawas hokar is tarah ki harkat kar raha hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...