फाइनेंसियल वर्ल्ड से इस्तीफा देकर अंजू यादव ने हिंदुस्तान टाइम्स का दामन थाम लिया है. उन्हें नेशनल न्यूज टीम में असिस्टेंट एडिटर बनाया गया है. आईआईएमसी से प्रोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाली अंजू इसके पहले फाइनेंसियल एक्सप्रेस, द इकोनॉमिक्स टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड और इंडिया टुडे के साथ भी जुड़ी रही हैं.देबासमिता घोष ने एचटी सिटी ज्वाइन किया है. उन्हें चीफ कॉपी एडिटर बनाया गया है. एचटी ज्वाइन करने से पहले वे थॉमस राइटर्स को करेस्पांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं. इन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई कोलकाता से की है.
प्रिया वर्मा ने इंडिया टुडे से इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने अपनी नई पारी एचटी मीडिया के साथ शुरू की है. इन्हें डिप्टी चीफ कॉपी एडिटर बनाया गया है. टेलीग्राफ से इस्तीफा देकर सब एडिटर शर्मिष्ठा चौधरी ने एचटी मीडिया ज्वाइन कर लिया है. इन्हें यहां सीनियर कॉपी एडिटर बनाया गया है. ये स्पोर्टस डेस्क पर अपनी सेवाएं देंगी. शर्मिष्ठा की शिक्षा दीक्षा कोलाकाता से हुई है तथा ये जूनियर टेनिस प्लेयर भी रह चुकी हैं. अनामिका नंदेदकर भी एचटी के स्पोर्टस टीम के साथ जुड़ गई हैं. इन्हें सीनियर स्टॉफ राइटर बनाया गया है. ये भी स्पोर्टस डेस्क पर अपनी सेवाएं देंगी. अनामिका साकाल टाइम्स के साथ लम्बी पारी खेल चुकी हैं.
हिमांशु वत्स ने भी हिंदुस्तान टाइम्स ज्वाइन किया है. इन्हें डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर बनाया गया है. हिमांशु इंडो एशियन न्यूज सर्विस के साथ सीनियर करेस्पांडेंट के रूप में भी जुड़े रहे हैं. देबानिश एकोम ने भी सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में हिंदुस्तान टाइम्स ज्वाइन किया है. वे डेस्क अपनी अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे. यहां से आने से पहले देबानिश संडे गार्जियन के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए थे. वे अन्य कई संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पायनीयर से रिंकु बहेरा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर थे. इन्होंने अपनी नई पारी हिंदुस्तान टाइम्स के साथ शुरू की है. इन्हें यहां सीनियर कॉपी एडिटर बनाया गया है.
विवेक कुमार ने भी एचटी ज्वाइन किया है. इन्हें भी सीनियर कॉपी एडिटर बनाया गया है. विवेक इसके पूर्व इंडो-एशियन न्यूज सर्विस से सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए थे. श्वेता झा भी सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में एचटी मीडिया का हिस्सा बन गई हैं. पटना की रहने वाली श्वेता एचटी ज्वाइन करने से पहले फाइनेंसियल क्रानिकल को सीनियर सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं. विनायक पांडे ने एचटी में स्टाफ राइटर के रूप में ज्वाइन किया है. वे डेस्क पर अपनी सेवाएं देंगे. एचटी ज्वाइन करने से पहले वे हेमार्केट सैक पब्लिसिंग इंडिया के साथ करेस्पांडेंट के रूप में जुड़े हुए थे. इनकी मोटर स्पोर्टस पर अच्छी पकड़ है.











