Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

ग्‍वालियर में चिटफंड कं‍पनियों के संचालकों पर इनाम घोषित

: मीडिया हाउस संचालित करने वाले निशाने पर : सैकड़ों पत्रकार बेरोजगार हुए :  ग्‍वालियर में प्रशासन ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. आम आदमी के पैसे से अमीर बनी चिटफंड कंपनियों पर प्रशासन ने पूरी तरह से लगाम लगा दिया है. दर्जनों कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई तथा सैकड़ों संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. प्रशासन के इस अभियान से चिटफंड कंपनियों के संचालकों में हडकम्‍प मचा हुआ है.

: मीडिया हाउस संचालित करने वाले निशाने पर : सैकड़ों पत्रकार बेरोजगार हुए :  ग्‍वालियर में प्रशासन ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. आम आदमी के पैसे से अमीर बनी चिटफंड कंपनियों पर प्रशासन ने पूरी तरह से लगाम लगा दिया है. दर्जनों कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई तथा सैकड़ों संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. प्रशासन के इस अभियान से चिटफंड कंपनियों के संचालकों में हडकम्‍प मचा हुआ है.

इन चिटफंड कंपनियों ने रिजर्व बैंक में पंजीयन कराए बगैर आम जनता से धन उगाही किया है. ग्‍वालियर में इन चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 13 हजार से ज्‍यादा निवेशक शिकायत कर चुके हैं, जिनके लगभग 42 करोड़ रुपये इन चिटफंड कंपनियों के पास फंसे हुए हैं. हर रोज औसतन सौ से अधिक निवेशक अपनी शिकायत लेकर प्रशासन के पास पहुंच रहे हैं. चिटफंड के जरिए आम लोगों से पैसा उगाहने वाली चिटफंड की ज्‍यादातर कंपनियों ने मीडिया में भी पैर जमा लिया था. प्रशासन अब इनके मीडिया के हनक को भी धराशायी कर दिया है.

ग्‍वालियर पुलिस ने इस मामले में फरार चिटफंड कंपनी संचालकों पर दो दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. जिन चिटफंड कंपनियों के मीडिया हाउसों पर कार्रवाई की गई है, उसमें केएमजे, परिवार टुडे, कल्‍पतरु, राज एक्‍सप्रेस समेत कई अखबार चलाने वाली चिटफंड कंपनियों के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कई अखबार एवं चैनल के कार्यालयों पर भी प्रशासन का ताला लटक रहा है. पुलिस फरार संचालकों को खोज रही है.

अखबार तथा चैनल चलाने वाली चिटफंड कं‍पनियों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी होने के बाद से सैकड़ों पत्रकार तथा गैर पत्रकार बेरोजगार हो गए हैं. प्रशासन की कार्रवाई से निवेशक जहां खुश हैं, वहीं सैकड़ों पत्रकार नई नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं, एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बनी हुई है. प्रशासन अखबार एवं चैनल चलाने वाली चिटफंड कंपनियों को और निशाना बना रहा है, उन्‍हें औकात दिखाने की कोशिश भी की जा रही है. इन कंपनियों की सौ करोड़ से ज्‍यादा की सम्‍पत्ति प्रशासन ने कुर्क किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Manoj Sharma

    July 4, 2011 at 7:29 am

    Yashwant Je Namaskar, B.P.N. Times to Sab sey Bada Chit Fande Chour hai us ko M.P. Govt. ney Baksh diya…!! Kiya B.P.N. Times sey Gwalior k Prashashan ke Sitting gatting ho gaye hai….!! Lag to yahe raha hai.. k Adhikare B.P.N Times sey table k neechey sey soda kar chukey hai…!! Gwalior k D.M. Saahab sey Poochna Chahunga k aisa soteyla viyawahaar kiyo…..

  2. abhishek

    July 6, 2011 at 12:27 pm

    haa bhai sahab aap ne sahi kaha ki bpn chore hain iska lala bakeel singh baghel anpad gamaar hain joki bade chitfund challaata hian.

  3. raj singh

    July 7, 2011 at 1:36 pm

    yeh patrika ki khabero ka asar hai….agar patrika is mudee ko nahi uthata to kai log is thagi ka shikar ho jate…….isliye kehte hai akhbar damdar…khabre asardar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...