Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

घनश्याम श्रीवास्तव अब हिंदुस्तान, रांची में

ghanshyam jiखबर है कि अमर उजाला,  नोएडा में कार्यरत असिस्टेंट फीचर एडीटर घनश्याम श्रीवास्तव ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। घनश्याम जी वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ साथ  हिंदी के मशहूर ब्लागर भी हैं जो घुन्नू झारखंडी नामक ब्लाग चलाते हैं। साथ ही वे दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग भड़ास के भी सदस्य हैं। वे अब रांची में दैनिक हिंदुस्तान में अपनी सेवाएं देंगे। घनश्याम जी अमर उजाला से पहले प्रभात खबर में कई वर्षों तक कार्यरत रहे।
ghanshyam jiखबर है कि अमर उजाला,  नोएडा में कार्यरत असिस्टेंट फीचर एडीटर घनश्याम श्रीवास्तव ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। घनश्याम जी वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ साथ  हिंदी के मशहूर ब्लागर भी हैं जो घुन्नू झारखंडी नामक ब्लाग चलाते हैं। साथ ही वे दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग भड़ास के भी सदस्य हैं। वे अब रांची में दैनिक हिंदुस्तान में अपनी सेवाएं देंगे। घनश्याम जी अमर उजाला से पहले प्रभात खबर में कई वर्षों तक कार्यरत रहे।
 
घनश्याम जी ने अपने ब्लाग प्रोफाइल में खुद के बारे में जो लिख रखा है,  वो इस प्रकार है–
झारखण्ड के वन प्रांतरों में जन्मा, पला, बढ़ा। 1988 में अंग्रेजी अखबार से शुरुआत हुई। असली शुरुआत १९९१ में हिन्दी पत्रकारिता से हुई। जिम्मेदारियां फीचर की दी गयीं और आज तक पीछा नहीं छूटा। पैंतीस सौ से ज्यादा बाईलाईन पर संतोष होता है कि चलो, कुछ तो निकला अन्दर से। गुलजार, नितिन मुकेश, आशा भोंसले देबश्री राय, भूपेन हजारिका के साक्षात्कार अक्सर गुदगुदाते हैं,तो गजलीटांड खान दुर्घटना, रांची का दंगा तथा मिदनापुर नरसंहार की रिपोर्टिंग ने ढेरों घाव भी दिये हैं। जर्नलिज्म में १९ साल गुजारने के बाद अब लगता है कि यार, ये जो क्षितिज है, उसमें पत्रकारिता भला है कहाँ? फिलवक्त हिन्दी के एक बडे अख़बार में नॉएडा में हूँ। गीतों से गारी तक पल्लू से साड़ी तक अपनी जिजीविषा के मानक तय करने में वैशाली से बासठ चौकी और वहाँ से बारह बाईस के फेर में लगा रहता हूँ । रचनाधर्मिता बनी रहे,सो भागते,कूटते इस बेदिल शहर में महानगरीय पत्रकारिता का ककहरा समझ रहा हूँ।
उन्हें नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। अगर आप भी उन्हें विश करना चाहते हैं तो उनके मोबाइल नंबर

09958293088 पर फोन कर सकते हैं।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...