Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

चंडीगढ़ प्रेस क्‍लब पब्लिक अथॉरिटी, केंद्रीय सूचना आयोग ने जारी किया नोटिस

पिछले काफी समय से घपलों-घोटालों और विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले चंडीगढ़ प्रेस क्‍लब को केंद्रीय सूचना आयोग ने पब्लिक अथॉरिटी मानते हुए आरटीआई का जवाब देने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है. यह निर्देश क्‍लब के सदस्‍य संजीव पाण्‍डेय की अपील पर दिया गया है. श्री पांडेय ने आरटीआई डालकर कई सवालों के जवाब मांगे थे, परन्‍तु प्रेस क्‍लब के पदाधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

पिछले काफी समय से घपलों-घोटालों और विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले चंडीगढ़ प्रेस क्‍लब को केंद्रीय सूचना आयोग ने पब्लिक अथॉरिटी मानते हुए आरटीआई का जवाब देने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है. यह निर्देश क्‍लब के सदस्‍य संजीव पाण्‍डेय की अपील पर दिया गया है. श्री पांडेय ने आरटीआई डालकर कई सवालों के जवाब मांगे थे, परन्‍तु प्रेस क्‍लब के पदाधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

प्रेस क्‍लब की तरफ से इस मामले में संजीव पाण्‍डेय को बताया कि प्रेस क्‍लब पब्लिक अथॉरिटी नहीं है और यह आरटीआई के दायरे में नहीं आता है, लिहाजा आपके सवालों का जवाब प्रेस क्‍लब नहीं दे सकता. इसके बाद संजीव पाण्‍डेय ने अपनी अपनी केंद्रीय सूचना आयोग में डाल दी, जिसके बाद चंडीगढ़ प्रेस ने क्‍लब को पब्लिक अथॉरिटी मानते हुए दो हफ्ते के अंदर मांगी गई सारी सूचनाएं देने का निर्देश दिया है. साथ ही आयोग ने पूछा है कि क्‍यों न प्रेस क्‍लब के ऊपर पेनाल्‍टी लगाई जाए.

इस संदर्भ में जब अपील करने वाले संजीव पाण्‍डेय से बात की गई कि उन्‍होंने किन किन मुद्दों पर जवाब मांगा था तो उन्‍होंने बताया कि मैं ने पिछले कई सालों के बीच पंजाब, हरियाणा के मुख्‍यमंत्रियों, मायावती एंव अन्‍य लोगों द्वारा प्रेस क्‍लब को दिए गए धन,  इसको खर्च करने के मद तथा सरकार को दिए जाने वाले रिटर्न की जानकारी मांगी थी. परन्‍तु प्रेस क्‍लब ने यह सूचना देने से इनकार कर दिया था.

उन्‍होंने बताया कि प्रेस क्‍लब के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेस क्‍लब पब्लिक अथॉरिटी नहीं है लिहाजा हम सूचना देने को बाध्‍य नहीं है. श्री पाण्‍डेय ने कहा कि प्रेस क्‍लब को चलाने के लिए सरकार धन देती है. प्रेस क्‍लब सरकार से लीज ली गई जमीन पर बना हुआ है तो यह पब्लिक अथॉरिटी कैसे नहीं हुआ. उन्‍होंने कहा कि आयोग ने अपने आदेश में साबित कर दिया है कि चंडीगढ़ प्रेस क्‍लब पब्लिक अथॉरिटी है. नीचे आयोग द्वारा जारी नोटिस.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rksanghi

    August 25, 2011 at 3:48 pm

    bakre kee maa aakhir kub thak khair manayee gi.

  2. Dr. Vishnu Rajgadia

    August 25, 2011 at 3:54 pm

    Pls note, if it had a private body, it had to provide information in that case also. The only difference between Public Authority and Private Body is –
    1. In Public Authority, there shall be a Public Information Officer, and any citizen can file application direct to him.
    2. In Private Body, there will be no Public Information Officer, but any citizen can file his RTI application to any government body, which can sought for any information under any law in force. for example, if you want to have information regarding Labor or wage related issues of any private body, you can file your RTI application to the Labor department. If you want to know about registration, you can file the RTI application to the department of registration. so on.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...