Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

’चक्रव्यूह‘ से सीखे रोज़मर्रा की राजनीति के गुर : सीखिए राजनीति, कीजिए राजनीति

: न्यूज़ एक्सप्रेस की नई पेशकश : नई दिल्ली : अब आप भी अपने दफ्तरों की राजनीति, दोस्त मंडली की राजनीति और यहां तक कि सामाजिक राजनीति से आसानी से निपट सकेंगे। भारत के 24 घंटे प्रसारण करने वाले पहले हाई डेफिनेशन राष्‍ट्रीय, हिंदी समाचार चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस ने इस मामले में उपयोगी गुर सिखाने के लिए अपना रोचक कार्यक्रम ’चक्रव्यूह‘ जो पेश किया है!

: न्यूज़ एक्सप्रेस की नई पेशकश : नई दिल्ली : अब आप भी अपने दफ्तरों की राजनीति, दोस्त मंडली की राजनीति और यहां तक कि सामाजिक राजनीति से आसानी से निपट सकेंगे। भारत के 24 घंटे प्रसारण करने वाले पहले हाई डेफिनेशन राष्‍ट्रीय, हिंदी समाचार चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस ने इस मामले में उपयोगी गुर सिखाने के लिए अपना रोचक कार्यक्रम ’चक्रव्यूह‘ जो पेश किया है!

’चक्रव्यूह‘ – सीखिए राजनीति, कीजिए राजनीति‘ भारतीय टेलीविजन के इतिहास में अपनी तरह का पहला ऐसा न्यूज़ प्रोग्राम है जिसे आज के दौर की सामाजिक संरचना में राजनीति को नए सिरे से परिभाषित करने के मकसद से पेश किया जा रहा है, और यह लोगों को रोज़मर्रा की जिंदगी में राजनीति के दांव-पेंच सिखाएगा।

’चक्रव्यूह‘ का ध्येय वाक्‍य ’सीखिए राजनीति, कीजिए राजनीति‘ है और यह उस राजनीति की बारीकियों का खुलासा करेगा, जो आज के दौर में लोगों के संबंधों में घर कर चुकी है और वे घर, दफ्तर, यार-दोस्तों की मंडली तथा अपने सोशल सर्कल में भी इसके बीच रहते हैं जिसके चलते कई बार चाल-कुचाल का ऐसा ’चक्रव्यूह‘ तैयार हो जाता है कि वे भी इसके शिकार बन जाते हैं। ’चक्रव्यूह‘ टेलीविजन पर की गई ऐसी पहल है जो लोगों को रिश्‍ते-नातों की राजनीति से निपटना सिखाएगी जिससे वे जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी राह सुगम बना सकते हैं।

1 अक्टूबर, 2011 से हर शनिवार रात 9.30 बजे प्राइम टाइम पर आधे घंटे प्रसारित होने वाले ’चक्रव्यूह‘ में ऐसी जोरदार घटनाओं और असली जीवन की कहानियों का समावेश किया जाएगा जो संबंधों की राजनीति की पोल खोलकर रख देंगी और इस तरह दर्शकों को ऐसी राजनीतिक चालों के कुचक्र को तोड़ने तथा अपने निजी हितों एवं लक्ष्यों को सुरक्षित रखने के तौर-तरीकों की जानकारी मिलेगी।

मुकेश कुमार, चैनल प्रमुख, न्यूज़ एक्सप्रेस ने कहा, ’’अपनी तरह के अनूठे कार्यक्रम ’चक्रव्यूह‘ में असली दुनिया के ऐसे लोगों को दिखाया जाएगा जो आज के समाज में संबंधों की राजनीति के शिकार बन चुके हैं – चाहे घरों में, दफ्तर, वैवाहिक संबंधों, रिश्‍ते-नातों, या पैसों, नौकरी, व्यापार आदि में। इस तरह, यह प्रोग्राम हमारे दर्शकों को सोशल पॉलिटिक्स की बारीकियों को समझने का मौका देगा ताकि वे उनसे आसानी से निपट सकें।‘‘

’चक्रव्यूह‘ में भाग लेने वाला विशेषज्ञ पैनल दर्शकों को सजग नागरिक बनाएगा जिसके परिणामस्वरूप वे संबंधों की राजनीति को समझ सकते हैं, अधिक सतर्क बन सकते हैं और निजी जीवन में राजनीति के इन पेंचों को बखूबी समझकर अपने हितों को सुरक्षित रख सकते हैं।

’चक्रव्यूह‘ में एक्सक्लूसिव केस स्टडीज़ को शामिल किया जाएगा और साथ ही जानी-मानी हस्तियों तथा आम आदमी के अनुभवों का भी बयान होगा कि कैसे वे इस तरह की राजनीतिक उलझनों से बाहर निकले। ’चक्रव्यूह – सीखिए राजनीति, कीजिए राजनीति‘ लोगों को राजनीति के बारे में सिखाने की एक पहल है जो उन्हें इसका मुकाबला करने के बारे में भी सिखाएगी। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Shikaar

    September 30, 2011 at 9:07 pm

    Pahle apne channel ke andar chal rahi rajniti ko to samjhe aur sudhaariye mukesh ji….jiske shikaar abtak kai log ban chuke hain aur channel ko laat maar kar jaa chuke hain. Uske baad samaaj ko aaina dekhaaiyega….

  2. ravi kumar

    October 6, 2011 at 12:38 pm

    ये कैसा चक्रब्यूह है यशवंत जी..न्यूज एक्सप्रेस के लिए एक ही मुहावरा काफी है..घर में नहीं है दाने..अम्मा चली भुनाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...