Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

चांद नजदीक क्या आया, उफ्फ उसने कहर बरपाया

अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली के किसी अखबार (नाम वाकई याद नहीं आ रहा है) में फ्रंट पेज पर बाटम स्टोरी को पढ़ रहा था. चांद के पिछले 19 साल में पृथ्वी के सबसे करीब होने से संबंधित खबर. पूर्णिमा के दिन चांद की पृथ्वी से ऐसी करीबी को एक्स्ट्रीम सुपरमून का नाम दिया गया है. खबर में जिक्र था कि इस नजदीकी और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी पर भूकंप, ज्वालामुखी, सुनामी और अन्य आपदाएं आ सकती हैं.

अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली के किसी अखबार (नाम वाकई याद नहीं आ रहा है) में फ्रंट पेज पर बाटम स्टोरी को पढ़ रहा था. चांद के पिछले 19 साल में पृथ्वी के सबसे करीब होने से संबंधित खबर. पूर्णिमा के दिन चांद की पृथ्वी से ऐसी करीबी को एक्स्ट्रीम सुपरमून का नाम दिया गया है. खबर में जिक्र था कि इस नजदीकी और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी पर भूकंप, ज्वालामुखी, सुनामी और अन्य आपदाएं आ सकती हैं.

वैज्ञानिकों ने भी कहा है कि एक्स्ट्रीम सुपरमून के कारण पृथ्वी पर समुद्री लहरें सामान्य से ज्यादा ऊंची या नीची होंगी. और, इस खबर को पढ़ने के कुछ ही दिनों में सुनामी आने की खबर आ चुकी है. टोक्यो से सूचना है कि पूर्वोत्तर जापान में 8.9 की तीव्रता वाले जबर्दस्त भूकंप के बाद सूनामी के चलते काफी नुकसान हुआ है. भूकंप के चलते जहां कई मकानों में आग लग गई, वही सूनामी की लहरें तटीय इलाकों में कई मकानों, कारों और पोतों को अपने साथ बहा कर ले गईं. कई लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं, पर अधिकारी अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं. फिलिपींस, इंडोनेशिया और रूस समेत 10 देशों में सूनामी की चेतावनी जारी की गई है. भारत सरकार ने कहा कि उसके तटीय इलाकों में कोई खतरा नहीं है. भूकंप रात दो बजकर 46 मिनट पर आया, जिसके बाद कई तगड़े झटके आए.

अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 8.9 बताई, जबकि जापान के मौसम विज्ञान विभाग ने इसे 7.9 मापा. भूकंप के बाद मौसम विज्ञान विभाग ने जापान के पूरे प्रशांत महासागर के तट के लिए सूनामी की चेतावनी जारी की. सरकारी मीडिया एनएचके ने चेतावनी दी कि तट के नजदीक रहने वाले लोग सुरक्षित इलाकों की ओर चले जाएं. हवाई में पैसिफिक सूनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा कि जापान, रूस, मार्क्स आईलैंड और उत्तरी मारियाना के लिए सूनामी की चेतावनी जारी की गई है. गुआम, ताइवान, फिलिपींस, इंडोनेशिया और अमेरिकी राज्य हवाई को सुनामी पर नजर रखने को कहा गया है. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी तट से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप के झटके आए. यह इलाका टोक्यो से 380 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है. टोक्यो में बड़ी संख्या में इमारतें हिलने लगी और सुरक्षा के लिए लोग सड़कों पर निकल आए.

टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि एक बड़ी इमारत में आग लगी हुई है और ओदैबा जिले में घरों से धुंआ निकल रहा है. भूकंप आने के आधे घंटे बाद भी टोक्यो की बड़ी इमारतें हिलती रहीं और मोबाइल नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया. एनएचके के फुटेज में दिखाया गया है कि सेनडई स्थित उसके ऑफिस में कर्मचारी लुढ़क रहे हैं और किताब व अखबार मेजों से टकरा रहे हैं. सेंट्रल टोक्यो में रेलगाडि़यों को रोक दिया गया और लोग पटरियों के किनारे-किनारे चलते नजर आए. एनएचके ने कहा कि टोक्यो में एक बड़े हॉल कुदान कैकान की छत ढह गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

इस इलाके में पिछले कुछ समय में कई भूकंप आए, जिसमें बुधवार को आए 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप भी शामिल है. भूकंप के केंद्र के पास समुदी तट पर आए सूनामी में कई मकान बह गए. टोक्यो से लोगों के घायल होने की भी खबर है. टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि जापान के तटीय इलाकों में काफी क्षति हुई है और पानी में दर्जनों कारें, नाव और यहां तक कि मकान भी बह गए. एनएचके के फुटेज के मुताबिक सुनामी में एक बड़ा पोत बह गया. अधिकारी भूकंप के कारण हुई क्षति के अलावा घायलों और मृतकों की संख्या का पता लगा रहे हैं लेकिन फिलहाल उनके पास विस्तृत जानकारी नहीं है.

सुनामी से संबंधित कुछ फुटेज इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं- जापान में सुनामी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rajkishor bhagat

    March 11, 2011 at 1:03 pm

    Dainik Bhaskar me khabar chhapi thi…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...