Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

चूतड़ पर चार लात मार नौकरी से निकाल दूंगा- छुट्टी मांगने पर संपादक ने दी सरेआम धमकी

: हिन्‍दुस्‍तान अखबार के वाराणसी दफ्तर में हुआ हादसा : कर्मचारियों में दहशत, बिगड़ रहा कामकाज का माहौल : बनारस : कर्मचारी का कुसूर सिर्फ इतना भर था कि उसने पहले से ही मंजूर हो चुकी छुट्टी के दिन दफ्तर आ पाने की मजबूरी बतायी। बस फिर क्‍या था, सम्‍पादक महोदय अपना आपा खो बैठे और गालियां देते हुए भड़क कर बोले:-

: हिन्‍दुस्‍तान अखबार के वाराणसी दफ्तर में हुआ हादसा : कर्मचारियों में दहशत, बिगड़ रहा कामकाज का माहौल : बनारस : कर्मचारी का कुसूर सिर्फ इतना भर था कि उसने पहले से ही मंजूर हो चुकी छुट्टी के दिन दफ्तर आ पाने की मजबूरी बतायी। बस फिर क्‍या था, सम्‍पादक महोदय अपना आपा खो बैठे और गालियां देते हुए भड़क कर बोले:-

”साले, अभी तुम्‍हारी चूतड़ पर चार लात मारूंगा और नौकरी से खड़े-खड़े निकाल बाहर कर दूंगा। सारी अक्‍ल ठिकाने आ जाएगी।” यह हादसा हुआ पढ़े-लिखों का अखबार बनने का अग्रणी दावा करने वाले उस अखबार के दफ्तर में जो नये जमाने के साथ – हिन्‍दुस्‍तान की बारी है,  क्‍या पूरी तैयारी है – के जुमले के साथ खूब दावा ठोंकता है। जी हां, ठीक पहचाना आपने। हिन्‍दुस्‍तान के वाराणसी दफ्तर में हुए इस हादसे ने सम्‍पादकीय ही नहीं, पूरे दफ्तर को ही दहला कर रख दिया है। चूंकि दो-तीन कर्मचारियों के अलावा पूरा अखबार संविदा पर रखे गये कर्मचारियों के बल पर चल रहा है, इसलिए कोई भी अपना मुंह खोलने का तैयार ही नहीं है।

मामला कुछ यूं हुआ। यहां पेजीनेटर के तौर पर कार्यरत हैं सुनील श्रीवास्‍तव। यह मूलत: लखनऊ के रहने वाले हैं और हिन्‍दुस्‍तान में लखनऊ कार्यालय से ही वाराणसी भेजे गये हैं। पूरा परिवार लखनऊ में ही रहता है। सुनील के बेटे की वर्षगांठ शुक्रवार 12 अगस्‍त को थी। सालगिरह के अलावा घर के भी कुछ काम थे और 13 अगस्‍त को उनका वीकली ऑफ भी था। सो, उन्‍होंने कुछ दिन पहले ही 12 और 14 अगस्‍त को अवकाश के लिए आवेदन किया, जो उसी दिन मंजूर भी हो गया। सोचा था कि इसी बहाने परिवार के साथ रह कर दूसरी जिम्‍मेदारियां भी पूरी कर लेंगे।

लेकिन 11 तारीख की शाम को उन्‍हें स्‍थानीय सम्‍पादक अनिल भास्‍कर ने अपने केबिन में तलब किया और हुक्‍म दिया कि उन्‍हें 14 अगस्‍त को कार्यालय आना है। उस समय उनके केबिन में अनिल मिश्र और संदीप त्रिपाठी भी मौजूद थे। केबिन का दरवाजा खुला हुआ था। इस घटना के चश्‍मदीद लोगों का कहना है कि इस पर जब अनिल ने अपना अवकाश स्‍वीकृत हो जाने की सूचना देते हुए उस दिन काम पर न आ पाने की बात कही, तो सम्‍पादक जी हत्‍थे से उखड़ गये। भड़क गये। बोले:- साले— अभी तुम्‍हारे चूतड़ पर चार लात मारूंगा और खड़े-खड़े नौकरी से निकाल दूंगा।

सम्‍पादक की इस दहाड़ ने केबिन के सामने बैठे और गुजरते कर्मचारियों को ठिठका दिया। कुछ लोगों को केबिन के सामने खड़े होकर माजरा जानने की कोशिश करते हुए सम्‍पादक ने देखा तो फौरन केबिन का दरवाजा बंद करा दिया। और फिर सुनील को समझाने की कोशिश की। इस अखबार के दफ्तर में हुई इस पहली हौलनाक वारदात से पूरे दफ्तर में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि यह अखबार इसके पहले भी कर्मचारी उत्‍पीड़न समेत कई गंभीर आरोपों से जूझता रहा है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर उल्लखित तथ्यों-सूचनाओं में कोई कमी बेसी नजर आए तो अपनी बात नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए कह सकते हैं या फिर [email protected] का सहारा ले सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Dr. Vishnu Rajgadia

    August 15, 2011 at 2:53 pm

    They shall read the working journalists Act

  2. vinod

    August 16, 2011 at 9:44 am

    hame nahi lagata ki ko sampadak aisa kah sakta hai wo bhi bhaskar ji

  3. Ajit

    August 16, 2011 at 5:06 pm

    It is not possible in such a popular & reputed media house, there might be some more story.

  4. Shahnawaz Hassan

    August 22, 2011 at 7:57 am

    Aisa keyon nahi ho sakta,Mai ne to sampadakon ko Mahilaon ke sath badtamizi ka bhi suna aur jana hai,aur jab us samachar ko Birsa Vani me parkashit kiya to us Mahila patrkar ko naukri se chutti ho gai,aur sampadak ka transfer ho gaya,Bazarwad ke is daud me Aaj Aapko S.P.Singh, Prabhash Joshi,Alok Tomar jaise patrkar kam hi milenge.Ye bahut hi nindniye ghatna hai,iski jitni ninda ki jaye kaum hai.wo sampadak nahi sipahi ke layk hai.>:(

  5. Bijay singh

    August 24, 2011 at 4:57 pm

    padhe likhe nahi ,ullu hain sab….koyi kam nahi mila to patrakar ban gaye….

  6. surya prakash

    August 25, 2011 at 5:06 pm

    sampadok ko aisa nahi kar na chiye

  7. prashan tripathi

    August 27, 2011 at 3:44 am

    sampadak ji is tareka ka bartav aap ko shobha naho deta hai sabke gad per lat marenge to kam kaun karega ………..aap

  8. abhishek

    September 5, 2011 at 7:39 am

    anusasan,attitude insan ko mahan banata hai. na ki uska post.
    mitti boli boliye , mann ka aapa khoye……..

  9. Panchmeshwar verma

    September 28, 2011 at 12:31 pm

    mere khyal se to us patrakar ko turant naukari chhor deni chahiye.

  10. Abhinav

    October 5, 2011 at 5:34 pm

    sampadak mahodaya ko pad ki garimanurup karya karna chahiye……shame on him aur ek baat bijay singh sahab jinhone apna ati ghitya vaktavya diya hai unse meri guzaarish hai ki kripya apna pesha batane ka kasht kare taki unki bhi dhajji udayi ja sake jaise unhone ek patrakarita ki beizzti ki hai…
    pls note I’m not a journalist nor any of my relative but I have faith in mediapersons(not all) they play a vital in a building developing nation everywhere threre is pros n cons lekin ye bijay singh jaise logo ko koi nhi samjha sakta…

  11. mahesh gaur

    April 16, 2012 at 5:39 pm

    ye to sampadakji ke din acha tha aur samne wale bhi sajjan the. yadi ye hadsa hamare edition main ho jaye to ussi waqet sampadakji ko parasad mill jata aur nange ho jate… jo aadmi khud ijjat chahta hai to use dusro ki bhi ijjat kerni chahiye.. afser sirf office main ho sakta hai. office ke bahar niklne per kuch bhi nahi hai..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...