पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या में सेहत का सवाल अक्सर पीछे छूट जाता है, लेकिन पत्रकारों के लिए नई दिल्ली के प्रेस क्लब में मुफ्त हेल्थ चेक अप कैम्प लग रहा है। इंडो तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस इस हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन कर रही है। ये कैम्प 1 अप्रैल यानी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लगेगा। इस कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
कैम्प में मुख्य रूप से डायबिटीज, इससे जुड़े पायथोलॉजिकल टेस्ट, कंप्लीट हॉर्ट चेक अप, महिलाओं के लिए गायकोनॉलिजकल चेक अप, बोन डेस्टिनी टेस्ट की सुविधा होगी। एक जनरल फिजिशियन भी इस कैम्प में मौजूद रहेंगे। तमाम रोगों की दवाइयां भी बांटी जाएंगी। इस कैम्प में पत्रकार ही नहीं पत्रकार का पूरा परिवार अपना हेल्थ चेक अप करवा सकता है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की मैनेजिंग कमेटी ने ज्यादा से ज्यादा तादात में पत्रकारों को इस कैम्प में आने का आग्रह किया है।












anu
April 1, 2011 at 6:40 am
liver function,kidney ,tobacco cancer colour blindness ka bhi test ho!