चेतन आनंद ने आज समाज, नई दिल्ली से इस्तीफा दे दिया है। वे नई दुनिया, नई दिल्ली जा रहे हैं। वे आज समाज में नवंबर 2007 से पूर्वी दिल्ली के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य कर रहे थे। नई दुनिया के लिए वे नोएडा से रिपोर्टिंग करेंगे। चेतन आनंद इससे पहले हिंदुस्तान, गाजियाबाद और नोएडा में पांच साल तक कार्य कर चुके हैं। दैनिक जागरण, पंजाब केसरी के अलावा वे गाजियाबाद के कई लोकल न्यूज चैनलों में भी लंबी पारी खेल चुके हैं।
ललित कुमार और आशीष तिवारी के बारे में सूचना मिली है कि इन्होंने दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में ज्वाइन किया है। दोनों इससे पहले चंडीगढ़ में ही अमर उजाला में थे।
योगेंद्र और आनंद गोविंद अमर उजाला में
प्रभात खबर में काम करने वाले योगेंद्र और विराट वैभव के आनंद गोविंद ने अपने अपने संस्थानों से नाता तोड़कर अब अमर उजाला के फीचर डिपार्टमेंट में ज्वाइन कर लिया है।











