Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

चेयरमैन की मौत के कारण खुलने से पहले बंद हो गया एक मीडिया हाउस

पत्रकारों के लिए एक और बुरी खबर है. एक मीडिया समूह खुलने से पहले ही बंद हो गया. लुधियाना (पंजाब) का “रजित मीडिया हाउस” अब बंद हो गया है. “रजित मीडिया हाउस” लुधियाना के उद्योगपति राकेश मेहरा द्वारा संचालित “रजित पेंट्स लिमिटेड” का उपक्रम था और इस समूह की योजना एक साप्ताहिक अखबार और एक बिजनेस की मासिक पत्रिका लांच करने की थी.

पत्रकारों के लिए एक और बुरी खबर है. एक मीडिया समूह खुलने से पहले ही बंद हो गया. लुधियाना (पंजाब) का “रजित मीडिया हाउस” अब बंद हो गया है. “रजित मीडिया हाउस” लुधियाना के उद्योगपति राकेश मेहरा द्वारा संचालित “रजित पेंट्स लिमिटेड” का उपक्रम था और इस समूह की योजना एक साप्ताहिक अखबार और एक बिजनेस की मासिक पत्रिका लांच करने की थी.

लेकिन विगत दिनों समूह के चेयरमैन राकेश महरा की उत्तराखंड के जोशीमठ में अपने पॉवर प्रोजेक्ट में संदिग्ध परिस्थियों में मृत्यु हो जाने के बाद और समूह के प्रबंध निदेशकों में मनमुटाव बढ़ने के कारण समूह ने अपना मीडिया प्रोजेक्ट बंद करने का निर्णय लिया है. “रजित मीडिया हाउस”  ने पहले अपूर्व जोशी के साप्ताहिक पत्र “दी सन्डे पोस्ट” के साथ करार किया था लेकिन बाद में लगभग 2 साल चले गठबंधन के बावजूद पंजाब से “दी सन्डे पोस्ट” का संस्करण लांच न होने के कारण राकेश महरा और अपूर्व जोशी के संबंधों में खटास आ गयी थी.

उसी के बाद “रजित मीडिया हाउस” ने अपना वेंचर अलग करने का निर्णय लिया था. लुधियाना के गिल रोड पर समूह का कार्यालय बनाया गया और पांच पत्रकारों की नियुक्ति भी की गयी थी. दिल्ली में भी कुछेक की नियुक्ति की गयी थी. सूचना है कि इन कर्मचारियों को बिना पिछला भुगतान किये हुए “रजित मीडिया हाउस” का दफ्तर बंद कर दिया गया और इन्हें जाने को कह दिया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Arjun Sharma

    September 27, 2011 at 7:22 am

    यशवंत भाई इस समाचार के तथ्यों को आपने परखे बिना ही इसे छाप दिया है. यह तथ्य उस व्यक्ति ने बताए लगते हैं जो इस तरह की कहानिया फैला कर कुछ फायदा उठाना चाहता था. यह आपकी वेबसाइट पर पढ़ कर अफ़सोस हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...