: हरदा में पुलआउट लांच : इटारसी से भास्कर की प्रिंटिंग शुरू : पत्रिका ने कल से छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में बेहतरीन आमद दी है. एक दिन पहले डमी वितरित करने के अगले ही दिन पत्रिका पूरी तरह से मार्केट में आ गया. बताया जाता है कि बड़ी संख्या में अखबार का वितरण किया गया.
अखबार में आधा दर्जन एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित हुई. रायपुर में सुरेन्द्र मिश्रा की टीम ने हॉकर्स के बीच बहुत पॉजिटिव एनवायरमेन्ट क्रिएट किया है. अखबार की लांचिंग भी एक बुजुर्ग हाकर के हाथों हुई. उधर, भास्कर के इटारसी प्रिन्टिंग यूनिट के जवाब में पत्रिका ने हरदा जिले के वासियों के लिए 4 पेज का विषेष पुलआउट कल से बाजार में उतार दिया है. इसके प्रमोशन के लिए पत्रिका सर्कुलेशन की टीम एजीएम वीपीएस भदौरिया के नेतृत्व में होशंगाबाद-इटारसी, हरदा, बैतूल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है. भास्कर ने भी इटारसी यूनिट प्रारम्भ करके पूरी तरह से आक्रामक नीति अपना ली है. हाल ही में भास्कर ने अपकंट्री के रेट आधे कर दिए थे. अब प्रिन्टिंग शुरू कर वहां के स्थानीय लोगों को जोड़कर भास्कर पूरी तरह से पत्रिका पर हावी होने के प्लान में है. इटारसी में भास्कर की प्रिंटिंग शुरू हो चुकी है. रायपुर से संस्करण और हरदा में पुलआउट लांच के बारे में पत्रिका में प्रकाशित खबर इस प्रकार है-
रायपुर से 27वां संस्करण शुरू
रायपुर। छह राज्यों के पाठकों की आवाज बने पत्रिका समूह ने अपनी यात्रा में एक और मील का पत्थर स्थापित करते हुए अपना कारवां आगे बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार से अपने 27 वें संस्करण की शुरूआत से पूर्व शनिवार दोपहर भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित पत्रिका के प्रिन्टिग स्टेशन पर पूजा-अर्चना की गई।
समूह सात राज्यों में सांध्यकालीन अखबार समेत चार समाचार पत्रों का प्रकाशन कर रहा है। समूह ने 7 मार्च 1956 को जयपुर से सांध्यकालीन समाचार पत्र के रूप में शुरूआत की थी। राजस्थान में 12 संस्करणों के बाद देश के अन्य राज्यों में भी अपने कदम बढ़ाए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से पत्रिका की शुरूआत 25 मई 2008 को हुई थी। इसके बाद प्रदेश के इन्दौर, रतलाम, उज्जैन, जबलपुर व ग्वालियर सरीखे बड़े शहरों से शुरूआत करते हुए पत्रिका ने अल्पसमय में ही पाठकों के दिल में जगह बना ली। खबरों की विश्वसनीयता और साख के मामले में पत्रिका समूह ने देश में मिसाल कायम की है।
हाथोहाथ लिया हरदा पुलआउट
हरदा । दो साल के भीतर जनता की आवाज बन चुके पत्रिका का रविवार को हरदा पुलआउट लांच किया गया, जिसे शहर की जनता ने हाथोहाथ लिया। प्रवेशांक का विमोचन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. यामिनी मानकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले ने किया। इस मौके पर पत्रिका के एजीएम बीपीएस भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
शहर में रविवार सुबह हरदा जिले का अलग से चार पेज का पुलआउट देखकर पाठक चौंके बिना नहीं रहे। वहीं पत्रिका के अभिकर्ता प्रवेशांक को लेकर उत्साहित रहे। सुबह के समय एजेंट एवं हॉकरों ने अतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके बाद पत्रिका की टीम ने एक वाहन में डीजे के साथ शहर का भ्रमण किया। शहर भ्रमण के दौरान लोगों ने पत्रिका के हरदा पुलआउट को लेकर काफी उत्सुकता थी।
इधर, शहर के मानसरोवर गार्डन में एक सादा समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मानकर एवं नपाध्यक्ष हेमंत टाले ने प्रवेशांक का विमोचन किया। अतिथियों ने कहा कि पत्रिका ने पिछले दो वर्षो के दौरान अखबार जगत में विशिष्ट पहचान हासिल की है। उन्होंने भविष्य में पत्रिका के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।












Ex.Patrika employee.
September 20, 2010 at 6:05 am
Patrika raipur n Patrika Bhopal ki team sath hi Bhopal team ke captain ko safal launching k liye Badhai.
Pankaj Sharma
September 20, 2010 at 4:20 am
Best of Luck to Patrika Group from Rai Foundation.
Warm Regards,
Pankaj Sharma
General Manager
Rai foundation
Mahesh Bihari lalsot
September 20, 2010 at 6:45 am
In MP & CG very hard work By All patrika Team & Sh. B.R. Singh
very very congratulations to all Patrika Team
अमित गर्ग. जयपुर. राजस्थान.
September 20, 2010 at 7:42 am
पत्रिका परिवार तथा सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई।
kanha
September 20, 2010 at 7:56 am
Patrika ki safalta se ghabrakar Bhaskar ne pahle to rate kam kiye…tab bhi baat nahi bani to ITARSI Edition shuru kar diya…lekin Launching ke pahle din sunday ko bhaskar subah 10 baje Market me pahuncha……Are bhaskar walon ko kaun samjhaye ki Safalta mehnat karne se milti hei…. damdaar khabro se Pathako ka Patrika par bharos ban gaya hei…. patrika ko pachhadna hei to behatar kaam aur mehanatkash karmchariyo ki jaroorat padti he chaapluson ki nahi….
chaman sharma Rajasthan Patrika Correspondent Aligarh
September 20, 2010 at 2:57 pm
पत्रिका को best wishes
Sujesh Ch. Narayan, Ranchi, Jharkhand
September 20, 2010 at 3:08 pm
पत्रिका के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं
एक पत्रिका कर्मी की रिपोर्ट
September 20, 2010 at 3:56 pm
भास्कर की इटारसी लॉंचिंग फ्लॉप
दैनिक भास्कर का इटारसी संस्करण फ्लॉप हो गया है। एमडी सुधीर अग्रवाल द्वारा पूर्व में घोषणा की गयी थी कि इटारसी एडीशन १९ सितम्बर को लॉंच होगा। जिस समय एमडी ने यह घोषणा की थी, उस समय तक व्यवस्थायें शून्य थी, घोषणा के बाद पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आया और कार्य ने गति पकड़ी लेकिन इन्दौर की प्रोडक्शन टीम और भोपाल की प्रोडक्शन टीम में तालमेल न होने की बजह से मशीन की ट्रायल नहीं हो पायी, साथ ही सैटेलाइट एडीशन के सम्पदकीय प्रभारी श्री शिव कुमार विवेक द्वारा सम्पादकीय टीम भी समय से गठित नहीं कर पाने से पूरे एडीशन में अव्यवस्था फैल गयी और स्थिति यह रही कि लॉंचिग वाले अखबार में तीन तीन पेज रिपीट हो गये, अव्यवस्थाओं का आलम यह रहा कि होशंगाबाद, इटारसी, हरदा में अखबार सुबह ९.३० तक नही पहुंच पाया। एजेन्ट / वितरक बार-बार फोन करते रहे लेकिन वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति फोन पर बात करने को तैयार नहीं था। सुबह १० बजे के बाद बाजार में कुछ प्रतियां भेजी गयी, जिसे देखकर पाठकों ने सिर पकड़ लिया। वहीं दूसरी ओर पत्रिका खेमे में जबरदस्त उत्साह दिखायी दिया। पत्रिका के लोगों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। सभी सेन्टरों पर उनकी सम्पादकीय टीम द्वारा जबरदस्त काम किया गया, एडीटर विनोद पुरोहित, प्रभारी धनन्जय प्रताप सिंह तथा रीजनल हेड चक्रेश महोविया द्वारा जिस तरह की स्टोरी ब्रेक कराई गयी है, उससे भास्कर खेमे में हड़कम्प मच गया है। भास्कर के स्टेड हेड अभिलाष खांडेकर, होशंगाबाद पहुंच गये हैं।
Ankit Khandelwal
September 20, 2010 at 5:18 pm
Badhi ho!
Rahul Raj
September 21, 2010 at 9:49 am
Best of Luck to Patrika AGM VPS Bhadoriya ji & Team,
Bhaskar ITARSI Edition shuru hote he redar ne jan liya hi ke bhaskar me dum nahi hi 10.00 baje subha news paper milega to kon padea bhai itarsi ke logo ko to pagal smjha hi hoshangabad ke vendor ne bhaskar ke okat samjha le hi Itarsi our hoshangabad me patrika ne purane bhaskar ke adhmi rakhe hi Hoshangabad me Mohan Singh ji our itarsi me Dilip Singh Wo dono bhaskar ke lagane ke liye bhut hi Sudhir Ji Pawan ji App he ke log ab appko bat rahie hi ki bhaskar naam se nahi admiyo ke takat our lagan se bekta hi
Warm Regards,
[b][/b]
l kumar
September 21, 2010 at 7:41 pm
jahan teem work hota hi wha safalta milni tay hi
Dilip Solanki
September 22, 2010 at 4:31 am
Chak de Patrika in M.P & C.G, All is well
Dilip…………………….
BIJAY SINGH
September 30, 2010 at 5:21 pm
MANY CONGRATULATIONS…… HOPE YOU WILL ALWAYS WORK FOR THE BENEFIT OF SOCIETY AND JOURNALISM.