Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

छत्तीसगढ़ सरकार वीडियोकान समूह सलमान खान

[caption id="attachment_18366" align="alignleft" width="176"]घटिया डायलाग सुनाने वाले सलमान खान को किया गया सम्मानितघटिया डायलाग सुनाने वाले सलमान खान को किया गया सम्मानित[/caption]: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मंच से सलमान ने किया वीडियोकान ग्रुप का विज्ञापन : घटिया डायलाग, अश्लील नाच और भ्रष्ट मिलीभगत से अपमानित हुई जनता : छत्तीसगढ़ राज्य को अस्तित्व में आए आए 1 नवंबर को दस साल हो जाएंगे। दीपावली के कारण एक सप्ताह तक चलने वाला राज्योत्सव मंगलवार से शुरू हो गया।

घटिया डायलाग सुनाने वाले सलमान खान को किया गया सम्मानित

घटिया डायलाग सुनाने वाले सलमान खान को किया गया सम्मानित

: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मंच से सलमान ने किया वीडियोकान ग्रुप का विज्ञापन : घटिया डायलाग, अश्लील नाच और भ्रष्ट मिलीभगत से अपमानित हुई जनता : छत्तीसगढ़ राज्य को अस्तित्व में आए आए 1 नवंबर को दस साल हो जाएंगे। दीपावली के कारण एक सप्ताह तक चलने वाला राज्योत्सव मंगलवार से शुरू हो गया।

राज्य के कर्णधारों पर उस समय क्या गुजरी होगी जब उनके ही राज्य के राज्योत्सव के मंच से फिल्म अभिनेता सलमान खान ने मौजूद जनता को बताते हुए वीडियोकॉन समूह के मालिक अनिरुद्ध धूत का विज्ञापन कर दिया कि ये हैं वीडियोकॉन समूह के मालिक अनिरुद्ध धूत और ये छत्तीसगढ़ में पावर प्लांट खोलने जा रहे हैं, इससे यहां बड़ी संख्या में नौकरी मिलेगी। इस तरह तो सलमान ने अंदर का सारा तिया-पांचा जनता के सामने उजागर कर दिया कि उन्हें यहां बुलाने के एवज में राज्य सरकार की तरफ से अनिरुद्ध धूत को क्या सहूलियतें मिली होंगी? क्योंकि इससे पहले शासन खुद यह कहता रहा है कि वीडियोकॉन समूह की पहल पर ही सलमान आ रहे हैं।

सलमान आए और मंच पर दबंग फिल्म का मशहूर डॉयलॉग मारा कि “इतने छेद कर देंगे कि समझ नहीं पाओगे सांस कहां से लें और …… कहां से”। क्या राज्य के कर्णधारों समेत संस्कृति के रखवाले राज्य के सबसे बड़े मंच से बस यही डॉयलॉग सुनवाने लाए थे सलमान को? इस बात का जवाब कौन देगा कि सलमान ने महज पांच मिनट के लिए शासन से कितने का भुगतान लिया? और अगर नहीं लिया, उनका भुगतान वीडियोकॉन समूह कर रहा है तो सरकार इस समूह को इसके एवज में क्या विशेष देने जा रही है। सीधी सी बात है कि वीडियोकॉन समूह या उसके मालिक अनिरुद्ध धूत कोई जनसेवा नहीं कर रहे हैं या उन्हें छत्तीसगढ़ की माटी इतनी वंदनीय नहीं लगती कि वे सलमान को यहां ले आएं और बदले में सरकार से कुछ न लें। सरकार से लेकर शासन के प्रतिनिधियों को इस बात का जवाब देना चाहिए।

दूसरी बात यह कि बात-बात में छत्तीसगढ़िया संस्कृति का दंभ भरने वाले और मंच से सलमान के मुंह से “छत्तीसगढ़िया, सबले बढ़िया” का नारा बुलवाने वाले सरकार के कर्णधारों व संस्कृति के पहरुओं को अब यह दंभ भरना छोड़ देना चाहिए। उनके सामने ही राज्योत्सव के मंच पर सयाली भगत का जो अशालीन नृत्य चल रहा था उसे देखते हुए उन्हें यह  महसूस

संजीत त्रिपाठी

संजीत त्रिपाठी

जरूर हुआ होगा कि वे रायपुर के मंच पर नहीं बल्कि मुंबई के किसी फिल्मी मंच पर कार्यक्रम देख रहे हैं जहां शरीर दिखाऊ वस्त्रों में सजी बाला ” सारे हसीं, अहा नाचे-नाचे” से लेकर “हरि ओम हरि” और “लैला ओ लैला” जैसे गानों पर नाच रही थी और  ‘छत्तीसगढ़’ की निराली संस्कृति के पहरूए मूकदर्शक बने तालियां पीट-पीटकर उसकी हौसला आफजाई कर रहे थे।

रायपुर से संजीत त्रिपाठी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vaibhav shiv

    October 28, 2010 at 5:54 pm

    sanjeet bhaiya kas is kadvi such ko chhattisgarh vasi samaj jaye to dobara vikas ki danbh bharne vali sarkar fir kabhi esi dushsahas na kare. sayad ek apnam ko aap likhna bhul gaye vo hai salman ka samman kya salma rajpal se bhi barhkar ho gaya hai jo mahamahim rajpal se lekar mukhymantriyo ki jamat unka swagat kar rahe hai. aapne thk hi kaha salman ke raipur aur chhattisgarh me pawar plant ke lagne ke peechhe ke karno ko chhattisgarh vasiyo ko samjhna hoga.

  2. dhanish sharma

    November 17, 2010 at 7:48 am

    isma nai baat kya hai.in film star ko passa do.kahi bhi bulva lo.kisi village main hai sahi.bus kimat sahi honi chahiya.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...