Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

छायावादी कवि जानकी वल्‍लभ शास्‍त्री का निधन

हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार और वयोवृद्ध कवि आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री का ह्मदय गति रुक जाने से आज रात बिहार के मुजफ्फ़रपुर जिले में निधन हो गया. वह 96 वर्ष के थे. शास्त्री जी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर में होगा. शास्त्री के निधन के साथ ही छायावाद साहित्य और कविता की लगभग साढ़े नौ दशक से निरंतर कायम एक अध्याय का अंत माना जा रहा है.

हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार और वयोवृद्ध कवि आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री का ह्मदय गति रुक जाने से आज रात बिहार के मुजफ्फ़रपुर जिले में निधन हो गया. वह 96 वर्ष के थे. शास्त्री जी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर में होगा. शास्त्री के निधन के साथ ही छायावाद साहित्य और कविता की लगभग साढ़े नौ दशक से निरंतर कायम एक अध्याय का अंत माना जा रहा है.

वयोवृद्ध कवि के करीबी लोगों ने बताया कि करीब दो माह से शास्त्री जी बीमार चल रहे थे. दो सप्ताह पूर्व ही उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) लाया गया था जहां से इलाज के बाद वह वापस अपने घर ‘निराला निकेतन’ वापस लौट गए थे. उनके परिवार में पत्नी छाया देवी और एक पुत्री है.

बिहार सरकार ने आचार्य शास्त्री को राजेन्द्र शिखर सम्मान और उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत भारती सम्मान प्रदान किया था. भारत सरकार की ओर से उन्हें 2010 में पद्मश्री देने की घोषणा की गयी थी परंतु आचार्य ने इसे ठुकरा दिया था. छाया उनकी प्रसिद्ध रचना है.शास्त्री जी ने कई उपन्यास, कहानियां, गद्य पुस्तकें लिखी हैं. इनमें रूप-अरूप, तीर-तरंग, मेघगीत, तमाशा आदि कई पुस्तकें काफी लोकप्रिय हुईं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. monu

    April 8, 2011 at 3:36 pm

    mlc dinesh singh ne congres sammelan me rashtriya sahara aur uske maalik ko kaha bhala bura patrkaro me raha rosh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...