: मेरठ में आयोजित समारोह में परेशनाथ ने की घोषणा : मेरठ : आरकेवी फाउंडेशन साप्ताहिक समाचार पत्र एसोसिएशन, सांध्य दैनिक संपादक परिषद व इलना द्वारा स्थानीय पीपीपी कांफ्रेंस हाल आबूलेन मेरठ कैन्ट में गत दिनों एक गौरवमयी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय भाषाई समाचार पत्र संगठन इलना के राष्ट्रीय अध्यक्ष परेशनाथ का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इलना का तीसरी बार सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार यहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने आये परेशनाथ को आरकेवी फाउंडेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। उनके सम्मान के साथ ही इलना के कई अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
नागपुर से आये देशोन्नति के संपादक व इलना के राष्ट्रीय जनरल सेकेट्री प्रकाश पोहरे व मुंबई से आये राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चन्द्रकांत भावे व कलकत्ता से आये सन्मार्ग के मालिक इलना के राष्ट्रीय जनरल सेकेट्री विवेक गुप्ता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिगंबर गायकवाड़, अशोक नवरत्न, केसी विश्नोई आदि का भी स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर विराजमान परेशनाथ पद्मश्री, डा. रवीन्द्र कुमार, महापौर मधु गुर्जर, चन्द्रकांत भावे, प्रकाश पोहरे व अन्य अतिथियों के माल्यार्पण तत्पश्चात सभी को स्मृति चिन्ह व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम इलना के कार्यकारिणी सदस्य संजय गुप्ता द्वारा परेशनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा आरकेवी फाउंडेशन के जनरल सेकेट्री अंकित विश्नोई ने सबका स्वागत किया।
विवेक गुप्ता ने समारोह को सम्बोधित करते हुए इलना के कार्यों की सराहना की। तत्पश्चात नागपुर से आये देशोन्नति के संपादक प्रकाश पोहरे ने इस शानदार समारोह के लिए आरकेवी फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार विश्नोई और डा. ललित भारद्वाज व अंकित विश्नोई का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से इलना द्वारा किये जा रहे कार्यों का रुख बदला है परेशनाथ जी के नेतृत्व में इलना को सही दिशा मिली है। समारोह के मुख्य अतिथि और इलना के राष्ट्रीय अध्यक्ष परेशनाथ ने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय भाषाई समाचार पत्रों की एक न्यूज एजेंसी बनायी जानी चाहिए जिससे अन्य न्यूज एजेंसियों से समाचार लेने की जरूरत न पड़े। अंग्रेजी समाचार पत्रों के अन्याय व अत्याचार को अब सहन नहीं किया जा सकता है इससे निपटने में हम आपके सहयोग से पूर्णरूप से सक्षम है।
परेशनाथ ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि महापौर मधु गुर्जर की प्रशंसा की जानी चाहिए क्योंकि मुझे बताया गया है कि उनके द्वारा भाषाई समाचार पत्रों को काफी प्रोत्साहन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र संचालकों को यह सोचकर कुन्ठाग्रस्त नहीं होना चाहिए कि हम छोटे समाचार पत्र संचालक हैं। हमें भारत की भाषाओं का आदर करना चाहिए। हम जैसे समाचार पत्र जन चेतना की पहली सीढ़ी और मिशन हैं। हम अपनी लेखनी के माध्यम से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाते हैं और हम हर तरह की समस्याओं से निपटने में सक्षम हैं। हमारे द्वारा अपने अखबार का प्रकाशन केवल पाठकों के लिए किया जाता है, सिर्फ विज्ञापनों के लिए नहीं।
इलना के राष्ट्रीय अध्यक्ष परेशनाथ के मेरठ आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए महापौर मधु गुर्जर ने कहा कि जब मेरठ में कोई काम होता है तो मुझे काफी खुशी होती है। पत्रकारिता कोई छोटी नहीं होती इसका समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। किसी के संवाद को सुनकर लिखना और समाचार पत्र का संचालन करना इतना आसान नहीं है। इलना के राष्ट्रीय अध्यक्ष परेशनाथ की वजह से पत्रकारों का हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जो लोग अच्छा कार्य करते हैं भगवान भी उनका साथ देता है। रवि कुमार विश्नोई ने आरकेवी फाउंडेशन के माध्यम से जो समाज हित का जो बीड़ा उठाया है उसका मैं भूरि-भूरि प्रंशसा करती हूं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को हमेशा सच्चाई लिखनी चाहिए छोटे-छोटे अखबारों में ही सच्चाई लिखी जाती है। श्रीमति मधु गुर्जर ने रवि कुमार विश्नोई को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज सेवा सबसे पुष्य काम है। सम्मान से ही आत्म सम्मान बढ़ता है।
समारोह को संबोधित करते हुए उपनिदेशक सूचना सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि इलना के राष्ट्रीय अध्यक्ष परेशनाथ ने कार्यक्रम में भाग लेकर हमारा सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी है। यहां के पत्रकारों ने नगर की एकता के लिए हमेशा एक जुट होकर कार्य किया है। उन्होंने आरकेवी फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे सर्वोपरि कार्य है। पत्रकारिता कर समाज में अमूल्य स्थान बताते हुए सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि परेश्नाथ जी ने छोटे अखबारों के उत्थान का जो बीड़ा उठाया है उनका भरपूर सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भाषाई समाचार पत्रों का भारी योगदान रहा। इन अखबारों ने समाज को नई दिशा दी इसलिये इनके योगदान को भुलाया नहीं जाना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि जन सामान्य के हितो को परखना ही सच्ची पत्रकारिता है। समारोह के अध्यक्ष पद्मश्री डा. रवीन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इलना एक विशिष्ठ संगठन है पूरे देश में इलना के सदस्य है भारतीय भाषाई समाचार पत्र संचालकों के समक्ष अनेकों चुनौतियां है। उन्होंने कहा कि मै पिछले तीन साल से इस संस्था से जुड़ा हूं। वर्तमान अध्यक्ष श्री परेशनाथ के अथक बलिदान व प्रयास से वह इलना को सही रास्ते पर लाये है। मैं यही कामना करता हूं। परेशनाथ के नेतृत्व इलना आगे भी काफी तरक्की करती रहे। कार्यक्रम का संचालन इलना के राष्ट्रीय महामंत्री रवि कुमार विश्नोई और स्वागत संबोधन अंकित विश्नोई ने किया व समारोह समापन कर आरकेवी फाउंडेशन के ट्रस्टी तथा साप्ताहिक समाचार पत्र संपादक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गगन विश्नोई द्वारा आगमन के लिए सभी का धन्यवाद किया गया।
इस अवसर पर डा. ईश्वर सिंह गजेन्द्र सिंह धामा एडवोकेट, आईएमए उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डा. महेश बंसल, डा. कर्मेन्द्र सिंह, सरदार एनपी सिंह, राजीव शर्मा एडवोकेट, डा. गलेन्द्र शर्मा, संदीप गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, प्रेमदेव शर्मा, योगेश विश्नोई, राजा, मुन्ना, राजकुमार गर्ग, गिरीश अग्रवाल, विपिन मोहन शर्मा, राजीव वशिष्ठ, धर्म दिवाकर, सुबोध कुमार विनोद सुभाष चन्द्र, चौ. यशपाल, कृष्ण कैन्हया, विनीत अग्रवाल, पवन बंसल सरार्फ, कमल गोयल, इन्द्र मोहन आहुजा, सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक श्री आरके शुक्ला, राजेश शर्मा, राकेश गर्ग, श्री महेन्द्र सिंह अरोड़ा जी, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गोयल, विजय जैन, प्रदीप जैन, हर्ष वर्धन विट्टन, संजीव जी, श्री गिरधरगोपाल सिंघल, श्री ब्रजभूषण गुप्ता श्री महेश शर्मा, संपादक रिश्तों का संसार, मुकेश गोयल, नोशे मियां आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
इलना की कार्यकारिणी की बैठक : इससे पूर्व श्री परेशनाथ जी की अध्यक्षता और रवि कुमार के संचालन व श्री प्रकाश पोहरे, श्री विवेक गुप्ता, श्री चन्द्र कांत भावे, केसी विश्नोई, संजय गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, अशोक नवरत्न, डा. ललित भारद्वाज, अंकित विश्नोई, विपिन मोहन शर्मा, राजीव वशिष्ठ, पदमश्री रवीन्द्र कुमार आदि की उपस्थिति में इलना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पीपीपी कांफ्रेंस हॉल में हुई जिसमें संगठन और उसके सदस्यों के हित में अनेकों निर्णय लिये गये।
आरकेवी फाउंडेशन ने 11 हॉकरों को किया सम्मानित : आरकेवी फाउंडेशन द्वारा अखबार वितरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अखबार हॉकरों को हर वर्ष चार सितंबर को हॉकर डे पर सम्मानित किये जाने की गई घोषणा के तहत इस वर्ष गत दिवस पीपीपी कांफ्र्रेंस हॉल में फाउंडेशन के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परेशनाथ दिल्ली प्रेस द्वारा 11 हॉकर्स सर्व श्री सौरव जैन, संजय कुड़िल, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, सौरव राठौर, नानक चन्द गोयल, कृष्ण कुमार, राजेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, पवन कुमार बंसल, विनोद कुमार आदि को श्री परेशनाथ जी व पदमश्री माननीय डा. रवीन्द्र कुमार तथा महापौर मधु गुर्जर व प्रसिद्ध हौम्योपैथिक चिकित्सक डा0 ईश्वर सिंह तथा अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रोटेरियन गजेन्द्र सिंह धामा एडवोकेट, उपनिदेशक सूचना श्री सुरेन्द्र शर्मा व वरिष्ठ समाज सेवी श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरकेवी फाउंडेशन के राष्ट्रीय जनरल सेकेट्री श्री अंकित विश्नोई व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री डा. ललित भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से घोषणा की गई कि अगले वर्ष हॉकरों को सम्मानित किये जाने का कार्य और विस्तार के साथ किया जायेगा।
आरकेवी फाउंडेशन के अध्यक्ष बने परेशनाथ : भारतीय भाषाई समाचार पत्र इलना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली प्रेस व सरल सलिल के संपादक श्री परेशनाथ जी को गत दिवस आरकेवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित उनके भव्य स्वागत व अभिनंदन समारोह के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार विश्नोई के आग्रह पर महापौर श्रीमति मधु गुर्जर व माननीय पदमश्री चौ0 चरण सिंह विवि के पूर्व कुलपति डा. रवीन्द्र कुमार द्वारा उन्हें फाउंडेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। समाज सेवा व अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आरकेवी फाउंडेशन का राष्ट्रीय जनरल सेकेट्री श्री अंकित विश्नोई व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. ललित भारद्वाज को बनाया गया। इस मौके पर तीनों पदाधिकारियों ने आरकेवी फाउंडेशन के राष्ट्रव्यापी विस्तार हेतु कार्य करने के साथ ही ग्लोबल वार्मिंग रोकने व स्वस्थ्य और शिक्षा सहित तमाम क्षेत्रों में काम करने का संकल्प दोहराया।












dilip batu
October 25, 2010 at 1:10 am
Madhya Pradesh ke Mandsaur Disstik se Hum Bhi Saptahik News Pepar BRAIN MASTER Prakashit karte he….hume bhi aapka sata chahiye…….dilip batu mob. 9329791115
mohit
October 26, 2010 at 1:47 am
small news pepar ka hak ka liy aga ana hoga. davp ki manmani ka kilaf sabhi small pepar ek ho
i pubish a daily news paper NEWSOFGENERATIONX from moradbad