Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जनता टीवी के साथ ग्‍यारह लोगों ने शुरू की नई पारी

जल्‍द ही लांच होने वाले न्‍यूज चैनल जनता टीवी के साथ ग्‍यारह लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. कई लोग इंडिया न्‍यूज से इस्‍तीफा देकर जनता टीवी पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि चैनल के मैनेजिंग एडिटर विवेक सत्‍यमित्रम ने अपने संबंधों की बदौलत इन लोगों को जनता टीवी से जोड़ा है. इन लोगों का जाना इंडिया न्‍यूज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

जल्‍द ही लांच होने वाले न्‍यूज चैनल जनता टीवी के साथ ग्‍यारह लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. कई लोग इंडिया न्‍यूज से इस्‍तीफा देकर जनता टीवी पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि चैनल के मैनेजिंग एडिटर विवेक सत्‍यमित्रम ने अपने संबंधों की बदौलत इन लोगों को जनता टीवी से जोड़ा है. इन लोगों का जाना इंडिया न्‍यूज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

इंडिया न्‍यूज से इस्‍तीफा देकर मिथिलेश श्रीवास्‍तव ने प्रोड्यूसर के रूप में जनता टीवी ज्‍वाइन किया है. वे वहां पर प्राइम टाइम शो तथा शिफ्ट हैंडल करते थे. यहां इन्‍होंने आउटपुट में ज्‍वाइन किया है. अमित मंडल भी इंडिया न्‍यूज को बॉय बोलकर जनता टीवी पहुंच गए हैं. इन्‍हें भी प्रोड्यूसर बनाया गया है. अमित अच्‍छे स्क्रिप्‍ट राइटर और रन डाउन प्रोड्यूसर माने जाते हैं. जनता टीवी में भी उन्‍हें यही जिम्‍मेदारी सौंपे जाने की संभावना है.

इंडिया न्‍यूज से आदर्श राठौर ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे वहां एंकर थे. आदर्श को जनता टीवी में एसोसिएट प्रोड्यूसर कम एंकर बनाया गया है. अर्जुन विनयानी भी इंडिया न्‍यूज से इस्‍तीफा दे दिया है. वे वहां पर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर थे. इन्‍हें जनता टीवी में भी असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर बनाकर लाया गया है. ये आउटपुट के हिस्‍से होंगे. अमित कुमार ने भी असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के रूप में जनता टीवी ज्‍वाइन किया है. इन्‍हें एसाइनमेंट की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. नाजिया रहमान और राखी शाह ने भी जनता टीवी ज्‍वाइन किया है. इन्‍हें आउटपुट में ट्रेनी बनाया गया है.

इंडिया न्‍यूज से इस्‍तीफा देने वाले वीटी एडिटर मनवाज भी जनता टीवी से जुड़ गए हैं. इन्‍हें वीटी एडिटर सेक्‍शन का हेड बनाया गया है. रोहित चांडोक, देवेंदर सिंह और चंद्रगुप्‍त भी वीटी एडिटर के रूप में जनता टीवी के हिस्‍से बने हैं. ये लोग इसके पहले भी कई जगहों पर काम कर चुके हैं. इंडिया न्‍यूज से कई लोगों के जनता टीवी ज्‍वाइन करने के बाद वहां हलचल मची हुई है. संभावना है कि कुछ और लोग भी इंडिया न्‍यूज छोड़कर जनता टीवी से जुड़ सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. naveen sharma

    February 24, 2011 at 5:31 am

    sir main dsng engineer hoon aap ke channel ke sath judna chahta hoon

  2. navneet batta

    February 24, 2011 at 7:44 am

    sir
    i am also reporter in electronic media from last 5 years and having 10 years of experience in print and electronic media from himachal pardesh .my contact is 09418095500,so if requried then pls call me

  3. ramesh

    February 24, 2011 at 12:10 pm

    सर जी, दिनेश कांडपाल को कब बुला रहे हैं।

  4. pardeep sharma yamuna nagar (HR)

    February 24, 2011 at 3:09 pm

    sir
    i am also reporter in electronic media from last 19 years and having 13 years of experience in print and electronic media from haryana pardesh .my contact is 09416549994,09355249994.so if requried then pls call me

  5. Rohit

    February 24, 2011 at 7:59 pm

    i wuld also lyk to be a part of Janta Tv..

  6. Abhay Tripathi

    February 25, 2011 at 4:32 am

    भाई लोग सब को नई नौकरी मुबारक हो सब लोग अपने ही जान पहचान के हो इसलिए सबको एक साथ शुभकामनाएं दे रहा हू….

  7. चंदन सिंह

    February 25, 2011 at 5:34 am

    ये नाम इंडिया न्यूज के बाहर भले ही मशहूर ना हों…लेकिन इंडिया न्यूज में काम करनेवाले हर शख्स को पता है कि मिथिलेश, अर्जुन, अमित, मानवाज और आदर्श कितने काबिल हैं…जनता टीवी की शुरुआती टीम काफी दमदार लग रही है और उम्मीद है कि जनता का आगाज बेहतरीन तरीके से होगा…नई पारी के लिए बधाई दोस्तों…

  8. पक गया हूं

    March 25, 2011 at 1:43 pm

    भगवान करे कि ये सारे न्यूज चैनल जल्दी बंद हो जाएं- ये सारे बिके हुए हैं। इनमें काम करने वाले ज़्यादातर लोग भी ;D;D ;D;D

    [img]http://profile.ak.fbcdn.net/hprofile-ak-snc4/174676_140757582653206_1493194_n.jpg[/img]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...