Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जनता टीवी से पलायन जारी, छह वरिष्‍ठों ने दिया इस्‍तीफा

: अपडेट : अभी कुछ महीने पहले लांच हुए जनता टीवी से पूर्व चैनल हेड विवेक सत्‍यमित्रम के समय जोड़े गए सीनियर लोग इस्‍तीफा देकर दूसरे ठिकानों पर जा रहे हैं. नॉन मीडिया बैकग्राउंड वाले मालिक के चैनल हेड की भूमिका में उतर आने से सीनियर पत्रकार परेशान हैं. खबर है कि पिछले कुछ दिनों में चैनल आधा दर्जन वरिष्‍ठों ने अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है.

: अपडेट : अभी कुछ महीने पहले लांच हुए जनता टीवी से पूर्व चैनल हेड विवेक सत्‍यमित्रम के समय जोड़े गए सीनियर लोग इस्‍तीफा देकर दूसरे ठिकानों पर जा रहे हैं. नॉन मीडिया बैकग्राउंड वाले मालिक के चैनल हेड की भूमिका में उतर आने से सीनियर पत्रकार परेशान हैं. खबर है कि पिछले कुछ दिनों में चैनल आधा दर्जन वरिष्‍ठों ने अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है.

यहां पर सीनियर करेस्‍पांडेंट के रूप में कार्यरत प्रमोद चतुर्वेदी ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अब दिल्‍ली में ही मौर्य टीवी से जुड़ गए हैं. उन्‍हें यहां पर भी सीनियर करेस्‍पांडेंट बनाया गया है. प्रमोद ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की थी. इसके बाद वे एसवन न्‍यूज, आजाद न्‍यूज तथा सीएनईबी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जनता टीवी में सीनियर एंकर आदर्श राठौड़ ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे अब यूटीवी के साथ कुछ एसाइनमेंट कर रहे हैं. आदर्श इसके पहले एसवन, वॉयस ऑफ इंडिया एवं इंडिया न्‍यूज को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रमाकांत दुबे भी इस्‍तीफा देकर सीएनईबी ज्‍वाइन कर लिया है.

जनता टीवी में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत अमित मंडल इस्‍तीफा देकर आजाद न्‍यूज चले गए हैं. उन्‍हें यहां भी प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे जनता टीवी में रन डाउन संभालते थे. अमित आजाद न्‍यूज से ही जनता टीवी आए थे. उन्‍होंने वापस दुबारा आजाद ज्‍वाइन कर लिया. इसके पहले वे बीएजी, अमर उजाला, जनमत को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.  एंकर के रूप में कार्यरत शशांक शुक्‍ला भी इस्‍तीफा देकर इंडिया न्‍यूज चले गए हैं. वे सीएनईबी से जनता टीवी आए थे. वे इंडिया न्‍यूज पंजाब को अपनी सेवाएं देंगे. एंकर के रूप में कार्यरत कृष्‍णा राजवंश ने भी जनता टीवी से इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने अभी कहीं ज्‍वाइन नहीं किया है. वे इसके पहले इडिया न्‍यूज, न्‍यूज24 को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

इस संदर्भ में प्रबंधन का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है. हम सभी का ख्‍याल रखते हैं. ये लोग पिछले एक से दो महीनों के भीतर छोड़ कर गए हैं. अगर हम किसी के काम से संतुष्‍ट नहीं हैं तो हमें उसे बताने का अधिकार है. हम किसी को प्रताडि़त नहीं कर रहे हैं किसी की सेलरी नहीं रोक रहे हैं. हर कोई अपने बेहतरी के लिए जाता है, ये लोग भी अपने हिसाब से बेहतर जगह गए होंगे. यहां सभी को बराबर मौके दिए जाते हैं पर हम सभी को संतुष्‍ट नहीं कर सकते. कई नए लोग संस्‍थान से जुड़े हैं, जो बेहतर कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mirtaqimir

    September 27, 2011 at 7:17 am

    Ibtada-E-ishq hai rota hai kya……………… aage aage dekhiye hota hai kya – Mir Taqi Mir…..

  2. B4M

    September 27, 2011 at 9:02 am

    Dear Yashwant ji,

    In reference to the story published on 26th september vide ref. no.
    http://www.bhadas4media.com/edhar-udhar/13150———-.html

    I would like to convey that as a media organization you need to confirm the facts from both sides
    and then publisize the content on your website. As told, the content in the referred story are
    incorrect. 06 People left the organiation in a span of six months which is quite normal in any
    media organization. There was no differences while people leaving and all had a better opportunity
    as the reason for leaving, I have all the written meterial to go ahead in our organization’s favour.
    Most of the members left in 1 day day notice still, Till date our organization has not deducted any
    cost of penelty from its leaving members without notice.

    You have inducted my name “Gurvinder Singh”as channel head which is highly objectionable.

    You have written that “This channel is acting as a PR agency without facts, this is objectionable

    You have written ” This channel has no news sence” without screening, this is objectionable

    You have mentioned, that the conditions of channel are in disorder, this is tarnish of our image, this is objectionable

    Over all this is story is one sided wrong version and without facts and concent of our organization.

    I hereby request you to remove this story and remove the ongoing blogs in this regard.

    We are a Law abiding reputed organization and any willing effort to tarnish our image will rise in un preffered Legal issues

    Thanks & Regards,

    Gurbinder Singh
    Vice President

    JANTA TV

  3. rajveer singh

    September 27, 2011 at 2:01 pm

    यशवंत जी जैसा की इस खबर में गुरविंदर जी ने अपनी सफाई पेश करते हुए आपको चैनल से ६ लोगो के जाने की बात कही है पर जरा इनसे कथित सत्य जानिए क्या ये चैनल को फ्री कास्ट में चलाने के लिए तो नहीं लगे हुए,क्योकि यहाँ पर जितने भी लोग कार्यरत है उनमे से कुछ ही लोग है जो यहाँ salary पाते है क्योकि बाकि सब तो इन्टरन है और कुछ है जो बिचारे बिना फ़ोन के ऑफिस आते थे उन्हें यह कहकर निकला गया की कल से फ़ोन लेकर ही ऑफिस आना वर्ना मत आना,और भी कई लोग अच्छे सन्सथानो से आये और जल्द ही छोड़ गए,क्योकि उसका मुख्य कारण बहुत सी बाते है जिसमे इन्होने हद ही कर दी,अभी चैनल लॉन्च ही हुआ था की उसके २ महीने बाद ही इनके ऑफिस का बिल २ लाख रूपये से अधिक आ गया और इन्होने night स्टाफ को कह दिया अब night खत्म सिर्फ डे वर्क ओनली,और कई बार तो इन्होने दिन में भी aircondition बंद करवा दिए,हद तो तब होती है जब इन्होने अपने सर्वर रूम के भी aircondition बंद करवा दिए,कई कई घंटो दिन में aircondition बंद रहते थे आज का पता नहीं हमे,

    इसके आलावा यहाँ पर बहुत से लोग आये और चले गए,क्योकि यह सत्य है की इस चैनल को न्यूज़ से कोई मतलब नहीं है न ही इन्हें किसी सरकार को निचा दिखाना है,इन्हें सिर्फ अपनी ख्वाइश को पूरा करना है जो सिर्फ १ न्यूज़ चैनल को चलाने की थी,इन्हें यह मालूम नहीं की न्यूज़ चैनल खोलना आसन है उसे चलाना तो ऐसा जैसे हाथी के मुह में जीरा डालना,क्योकि इस चैनल का न तो कोई distribution हो रहा है जब चैनल कही नजर ही नहीं आएगा तो उसे revenue कहा से आएगा,पर इन्हें क्या पता की distribution किस चिड़िया का नाम है,यह तो सिर्फ कुछ स्ट्रिंगरो को रखे हुए है जिन्हें यह कह कर रखा जाता है की अपने लोकल area में चैनल का distribution आप अपने दम पर करवाएंगे,

    जनता टीवी का १ इन्टरन,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...