
द्रोपदी देवी
न्यूज चैनल जनसंदेश, लखनऊ के वरिष्ठ संवाददाता प्रमोद श्रीवास्तव की माता द्रोपदी देवी का निधन हो गया. पिछले दस दिनों से लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती थीं. वे 64 वर्ष की थीं. उन्हें कान में इन्फेक्शन होने के बाद तीन जनवरी को भर्ती कराया गया था. इन्फेक्शन के चलते उनको दोनों तरफ लकवा मार दिया था. पिछले नौ दिनों से उन्हें होश नहीं था. डाक्टरों के प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. प्रमोद की माता जी के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है.
प्रमोद ने कहा कि माताजी ने हमलोगों को जिस तरह पाला उसे भुलाया नहीं जा सकता. बचपन में ही पिता का साया हम तीनों भाइयों के उपर से उठ जाने के बाद मां ने संघर्ष करके हमलोगों को पाला-पोसा और उच्च शिक्षा दिलवाया. मां का जीवन हमेशा संघर्षों से भरा रहा. जब मां के लिए कुछ करने का समय आया तो वो हमलोगों को छोड़कर चली गईं.
ashwini kumar sharma
January 19, 2011 at 4:53 pm
pramodjee wakai ma se pavitra rishta kisi aur se nahi hota…aapki ma ki aatma ko shanti mile iske liye main uparwale se prarthna karta hoon…
ashwini sharma
tv9 mumbai
rajesh vajpayee unnao
January 14, 2011 at 5:53 pm
MAA KO VINMRA SRADHANJALI VA PRAMODJI KO ES BHARI DUKH KO SAHAN KARNEIN KI PARMATMA SHAKTI PRADAN KAREY.
Ajay Shukla
January 14, 2011 at 4:32 pm
प्रमोद! माता जी की आत्मा को शांति और इस दुख को सहने की शक्ति दें।
Sanjay Gupta "Kurele" Orai
January 14, 2011 at 3:35 pm
बड़े दुःख की बात है | ईश्वर प्रमोद जी की माता जी की आत्मा को शांति और प्रमोद जी को इस दुख को सहने की शक्ति दें। माता जी को विनम्र श्रद्धांजली…
संजय गुप्ता
जनसंदेश न्यूज़ चैनल
उरई ( जालौन)
dinesh Kandpal
January 14, 2011 at 12:04 pm
ईश्वर प्रमोद जी की माता जी की आत्मा को शांति और प्रमोद जी को इस दुख को सहने की शक्ति दें। माता जी को विनम्र श्रद्धांजली।