: सत्यव्रत ने दैनिक जागरण ज्वाइन किया : दैनिक जागरण, लखनऊ से तीन महीने पूर्व इस्तीफा देने के बाद फ्रीलांसिंग कर रहे सीनियर फोटो जर्नलिस्ट आरबी थापा ने फिर मुख्यधारा में वापसी कर ली है. उन्होंने अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ के साथ शुरू की है. उन्हें चीफ फोटोग्राफर बनाया गया है.
थापा ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में नवभारत टाइम्स, लखनऊ के साथ शुरू की थी. बाद में दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया. इसके पश्चात कुबेर टाइम्स, हिन्दुस्तान होते हुए दुबारा जागरण पहुंचे थे. जहां प्रबंधन से अनबन होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.
पंजाब केसरी से सत्यव्रत ने इस्तीफा दे दिया है. वे रोहतक के कलानौर में पंजाब केसरी के लिए रिपोर्टिंग करते थे. उन्होंने अपनी नई पारी कलानौर में ही दैनिक जागरण के साथ शुरू की है.












ruby
December 20, 2010 at 9:31 am
badhaii ho thapa ji.]]