Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जबलपुर में आईपीएल, राज के आरई बने चैतन्य भट्ट

जबलपुर में पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से चल रहे स्थायित्व का दौर खत्म होने वाला है। शहर में सिर्फ दो या तीन समाचार पत्रों के ही होने से पत्रकारों  के पास विकल्प नहीं थे। अब तीन बड़े पत्र समूहों के जबलपुर में आने की चर्चा से यहां के पत्रकारों में हलचल मची है। जबलपुर से राज एक्सप्रेस, हरिभूमि और पत्रिका के शुरू होने की चर्चाओं ने मीडिया जगत में हलचल पैदा कर दी है। पत्रकारों के लिए यह आईपीएल (इंड़ियन प्रेस लीग)  काफी उत्तेजक है। पुरानी जंग लगी तलवारें भी बाजार में चमकने लगी हैं। हरिभूमि और राज एक्सप्रेस के दफ़्जर शुरू हो गये है। राज ने जबलपुर के चर्चित पत्रकार चैतन्य भट्ट को स्थानीय संम्पादक बनाया है।

हरिभूमि भी स्थानीय पत्रकार को संपादक बनाने के प्रयास में है। उनका एक प्रयास असफल हो गया। सुशील तिवारी से भास्कर, जबलपुर के अंतिम दौर की बातचीत असफल  होने की चर्चा गर्म है।  इससे पहले सांध्य दैनिक यश भारत ने कदम रखा था तब कुछ लोगों को आस बंधी थी। नई दुनिया जब जबलपुर आया तो शहर के साथ-साथ प्रदेश और प्रदेश के बाहर के पत्रकारों को मौका मिला। अब नए अखबार पुराने जमे जमाए पत्रकारों को तोड़ने की जी तोड़ कोशिश में लगे है। विकल्प बढ़ने से पत्रकारों ने भी बोली बढ़ा दी है। इलेक्ट्रानिक मीडिया छोड़कर वापस प्रिंट में लौटने वालों को मौके की तलाश है।

-जबलपुर से एक रिपोर्ट

अगर आपको इस रिपोर्ट के बारे में कुछ भी कहना हो तो [email protected] पर मेल कर सकते है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...