वरिष्ठ पत्रकार जयंती ने दो नई मैग्जीन लांच किया है। इनके नाम हैं लिटिल वर्ड्स और मिलियन वर्ड्स। ये पत्रिकाएं पूरे देश के बुक स्टालों पर उपलब्ध होंगी। जयंती देश की बेहतरीन फीचर एडीटर्स में शुमार की जाती हैं। वे वनिता पत्रिका की संपादक रह चुकी हैं। इसके अलावा वे अमर उजाला की फीचर संपादक के रूप में कार्यरत रहीं हैं और अपने प्रयोगधर्मी स्वभाव के अनुरूप कई बेहद लोकप्रिय प्रयोग इस संस्थान के लिए कर चुकी हैं।
अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं पर समान रूप से मजबूत पकड़ रखने वाली जयंती ने अब तक जहां भी कार्य किया वहां के कंटेंट व लेआउट दोनों ही सेक्शन्स को काफी मजबूत और पठनीय बनाया। नई मैग्जीनों की लांचिंग के लिए भड़ास4मीडिया की तरफ से जयंती को बधाइयां।











