राजस्थान में पत्रकारों के लिए आवासीय योजना शुरू की गई है. करीब पांच साल से यह योजना अटकी हुई थी. योजना का नाम है पिंकसिटी प्रेस एनक्लेव योजना. इसकी लांचिंग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की. चाकसू के ग्राम उदयपुरिया का इलाका इस योजना के अधीन है. इसी जमीन के प्लाट जयपुर विकास प्राधिकरण के जरिए पत्रकारों को मिलेंगे. 4 नवम्ब से डीआईपीआर में 200 रुपये का फार्म मिलने शुरू हो गए हैं. फार्म जमा करने की आखिरी तारीख दस दिसम्बर है.
साथ में डीडी लगेगा. पुराने आवेदनकर्ता अपना डीडी रिन्यू करा कर लगवा सकते हैं. 19 जनवरी को लॉटरी निकलेगी ओर भूखंडों का आवंटन हो जाएगा. पत्रकार की आवासीय योजना वाला इलाका जयपुर हवाई अड्रडे से 22, रिंग रोड से 9, शिवदासपुरा थाने से सढे छह किलोमीटर दूर पड़ता है. हर चयनित पञकार को 198 वर्गमीटर का भूखंड मिलेगा जिसका आकार 22×9 होगा. पचास फीसदी की रियायत के हिसाब से 1700 रुपए वर्ग मीटर की रेट लगेगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीवाली के मौके पर इस योजना की लांचिंग कर राजस्थान के पत्रकारों को तोहफा दिया है.












surender mohanpuria
November 9, 2010 at 10:17 am
राजस्थान में पत्रकारों के लिए आवासीय योजना शुरू की गई है. करीब पांच साल से यह योजना अटकी हुई थी. योजना का नाम है पिंकसिटी प्रेस एनक्लेव योजना..इस योजना का श्रय पिंक सिटी प्रेस क्लब के महासचिव नीरज मेहरा को जाता है उन्हीं के सफल प्रयासों से यह आवासीय योजना शुरू हो पाई है
amirrazalmp
November 9, 2010 at 2:48 pm
राजस्थान में पत्रकारों के लिए शुरू की गई पिंकसिटी प्रेस एनक्लेव nam ki आवासीय योजना ptrkaro ke liye achchi khabar hay. ptrikarita se jude bade sangthno ke logono ko chahiye ki koshish kar ke is yojna ko har prdesh va har jile me lagu kraen taki is mishan se jude logon ko kuch rahat mil sake .[quote][/quote]
surender mohanpuria
November 9, 2010 at 5:31 pm
लगातार …..साथ ही प्रेस क्लब की पूरी कार्यकारणी और वरिस्थ पत्रकार जिहोने पिछले दस वर्षों के अथक प्रयास से और खास कर अध्यक्ष बिलू बंना जिन्होंने बार -बार गहलोत साहब से मिलकर इस योजना को शुरू करवाए एसे में उन तमाम वरिस्थ पत्रकारों को तहे दिल से सादुवाद ….साथ ही इन सभी से गुजारिस की इस योजना को शहर से बीस किलोमीटर लाने की एक कोशिश और करे …