: पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में लिया गया निर्णय : पत्रकार कल्याण कोष की अब मासिक बैठक होगी ताकि जरुरतमंद पत्रकारों को ससमय अनुग्रह राशि मिल सके. सूचना भवन में वर्ष 2011 की पहली कल्याण कोष संबंध बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष- पत्रकार कल्याण कोष संचालन समिति सह सूचना सचिव राजेश भूषण ने उपरोक्त बातें कहीं.
श्री भूषण ने पत्रकार कल्याण कोष नियमावली 2010 की अधिसूचना के बाद प्रथम बार आहूत इस बैठक में सबसे पहले अभिचालन समिति के सदस्यों का स्वागत किया तथा अनौपचारिक तौर पर सदस्यों से आग्रह किया कि नई नियमावली में आवश्यक संशोधन की यदि गुंजाइश प्रतीत हो तो अपने सुझावों से अवगत कराएं. सदस्यों द्वारा पत्रकार कल्याण कोष में मीडिया एजेंसी-पत्रकारों द्वारा स्वैच्छिक दान राशि के बदले बीमा सुरक्षा तथा पत्रकार पेंशनादि मामलों को उठाए जाने पर श्री भूषण ने श्रीमती गायत्री शर्मा, श्री प्रकाश कुमार तथा श्री प्रवीण बागी की त्रिदस्यीय उप समिति गठित कर दी, जो बीमा कवर हेतु विभिन्न बीमा एजेंसियों के प्रस्तावों तथा पत्रकार पेंशनादि जारी करने वाले राज्यों के नियम प्रावधान से अवगत कराते हुए अपने विचारों को पत्रकार कल्याण कोष संचालन समिति की आगामी बैठक में रखेंगे.
समिति के सदस्यों ने नई नियमावली में आपात चिकित्सा की स्थिति में मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों के अनुशंसा पर बाहर इलाज कराने की बाध्यता से राहत देने संबंधी संशोधन का प्रस्ताव किया. पत्रकार कल्याण कोष से अनुग्रह राशि संबंधी नए आवेदन प्रपत्र के संदर्भ में सदस्यों ने सुझाव दिया कि प्रपत्र में आवेदक के फोटोग्राफ तथा इस आशय की घोषणा पत्र हो कि आवेदक ने संबंधित मामले में अन्य संस्थान से कोई राशि नहीं ली है अथवा ली है तो कितनी राशि ली है का ब्यौरा हो ताकि समिति मामले की गंभीरता के तहत राशि स्वीकृति पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर सके. ज्ञातव्य है कि समिति के समक्ष 7 मामले रखे गए थे, जिस पर समिति ने सहानुभूति पूर्व विचार करते हुए नियमों के आलोक में अपनी अनुशंसा की.












BABAR NAQVI
January 24, 2011 at 9:56 am
zarorat mand ko kab madad milti hai sub jaghan tou racadear veraj maan hain.Accidation say lay kar her jagha racadear journalist jamayn huaa hain