Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण के साथ आई नेक्स्ट फ्री, सहारा को घेरा

वाराणसी। यहां अखबारों के बीच जंग बेहद तेज हो गयी है। सहारा की धमक बढ़ते ही बाकी सारे अखबारों ने जिनमें जागरण, अमर उजाला और हिंदुस्तान हैं, साझी रणनीति के तहत व्यावसायिक हमला बोल दिया है। इसका परिणाम यह हुआ कि सहारा की ग्रोथ रुक गयी है। इस बाबत जब सहारा के सर्कुलेशन मैनेजर तेज बहादुर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि हां सहारा का ग्रोथ रुका है। इसकी मूल वजह जागरण से आयी है। जागरण वाराणसी का सबसे अधिक बिकने वाला अखबार है। सहारा ने आते ही जागरण की करीब चार हजार कापियां गिरा दी हैं। हालांकि सहारा ने अमर उजाला का पांच और हिंदुस्तान की चार हजार कापियां भी गिरायी हैं पर जागरण को यह बर्दाश्त नहीं हुआ।

मंगलवार को जागरण के साथ एक आई नेक्स्ट फ्री कर दिया गया। यही नहीं आई नेक्स्ट का दाम भी डेढ़ रुपये से घटाकर एक रुपया कर दिया गया। मगर आई नेक्स्ट अकेले लेने पर वितरक कमीशन जो पहले पचहत्तर पैसा था, उसे कम करके पचास पैसा कर दिया गया। इस तरह आई नेक्स्ट ने वितरक कमीशन पचीस पैसा प्रति कापी कम कर दिया। जब सुबह वितरकों ने आवाज उठायी तो जागरण के साथ आई नेक्स्ट लेने पर कमीशन बढ़ाकर एक रुपये पांच पैसे से एक रुपया तीस पैसा कर दिया गया। इस तरह जागरण के साथ आई नेक्स्ट भराई के नाम पर वितरको को एक रुपया पांच पैसे की जगह पचीस पैसा बढ़कर एक रुपया तीस पैसा मिलेगा। हिंदुस्तान ने दस कापी लेने पर एक कापी फ्री देने की स्कीम एक तारीख से चला रखी है। अमर उजाला एक सौ कापी लेने पर बीस कापी फ्री दे रहा है। मगर इससे कम लेने पर एक कापी भी फ्री नहीं देता है। इस तरह जागरण, हिंदुस्तान और अमर उजाला ने सहारा को घेरने की रणनीति अपना ली है। इसका परिणाम यह हुआ कि सहारा जो अपने दम पर मार्केट पर पकड़ बनाने की ओर अग्रसर हो रहा था, जहां का तहां रुक गया। देखिए इस खेल में आगे आगे होता है क्या!

वाराणसी से पूर्वांचलदीप के अजय कृष्ण त्रिपाठी की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shiv kumar

    January 4, 2011 at 6:47 pm

    Kabliat ki kami se hote me aise kam. Shiv kumar ( Lag Bani-jalandhar-9988376991

  2. Madan Singh Kushwaha Ghazipur

    January 4, 2011 at 1:59 pm

    Yah Khabar Santust karane ke liye hai

  3. Madan Singh Kushwaha Ghazipur

    January 4, 2011 at 2:05 pm

    khabar Pakshapat purn hai

  4. Madan Singh Kushwaha Ghazipur

    January 4, 2011 at 1:57 pm

    Bakwas Hai

  5. Madan Singh Kushwaha Ghazipur

    January 4, 2011 at 1:54 pm

    Bakwas hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...