
शैलेंद्र
दैनिक जागरण, पानीपत के चीफ सब एडिटर शैलेन्द्र मिश्रा का निधन हो गया है. वे लगभग 54 वर्ष के थे. उनका निधन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में उनके पैतृक गांव मजहुआ में हुआ. वे अपने गांव छुट्टी पर गए हुए थे. उनके निधन की खबर से दैनिक जागरण के पानीपत यूनिट में शोक है. शैलेन्द्र को कल रात अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है.
शैलेन्द्र काफी सुलझे हुए तथा मिलनसार व्यक्ति थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बलिया में जागरण के साथ की थी. इसके बाद पानीपत में भास्कर को भी अपनी सेवाएं दी. बीच में वापस बलिया लौट गए थे. फिर दुबारा पानीपत आकर दैनिक जागरण से जुड़ गए थे. पिछले कई वर्षों से वह दैनिक जागरण, पानीपत के साथ थे.
arun dogra reetu
December 25, 2010 at 12:15 pm
शैलेंद्र जी के हमसे बिछुड जाने का दुख है बिलासपुर हिमाचल के सभी पत्रकार इस दुख की घडी में उनके परिवार के साथ हैं हम उनकी लेखनी से वाकिफ थे भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे;;;;अरुण
thakur ramesh
December 25, 2010 at 1:42 pm
shelender ji aap yamuna nagar bhi rah chukay they yamunanagar kay patarkaro ki taraf say aapko bhav bhari sharadhajnli bhagwaan aapkay parivaar ko aapki kami sahney ki takat de
kumar ramesh sahit yamunanagar kay sabhi patrkaar
Lokenath Tiwary Kolkata
December 27, 2010 at 5:13 am
दुखद समाचार…………….ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें