Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण बिजनेस में नियुक्तियां

अहमदाबाद लगातार कई अखबारों के लांचिंग का गवाह बनता रहा है और अब इस धरती पर दैनिक जागरण भी अपने बिजनेस अखबार को लेकर जल्द आने वाला है। दैनिक भास्कर के अनिल पटेल को दैनिक जागरण ने अपने बिजनेस अखबार के लिए अहमदाबाद में स्थानीय संपादक (आरई) अप्वायंट किया है। गौतम पुरोहित,  दिनेश देसाई और अल्केस पटेल पहले ही दैनिक जागरण के बिजनेस अखबार में ज्वाइन कर चुके हैं। बाकी बचे स्टाफ की भी भर्ती का काम तेजी से चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह अखबार अगस्त में लांच होगा पर जानकारों के मुताबिक दैनिक जागरण की रणनीति इसे दीवाली के शुभ मौके पर लांच करना है।
अहमदाबाद लगातार कई अखबारों के लांचिंग का गवाह बनता रहा है और अब इस धरती पर दैनिक जागरण भी अपने बिजनेस अखबार को लेकर जल्द आने वाला है। दैनिक भास्कर के अनिल पटेल को दैनिक जागरण ने अपने बिजनेस अखबार के लिए अहमदाबाद में स्थानीय संपादक (आरई) अप्वायंट किया है। गौतम पुरोहित,  दिनेश देसाई और अल्केस पटेल पहले ही दैनिक जागरण के बिजनेस अखबार में ज्वाइन कर चुके हैं। बाकी बचे स्टाफ की भी भर्ती का काम तेजी से चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह अखबार अगस्त में लांच होगा पर जानकारों के मुताबिक दैनिक जागरण की रणनीति इसे दीवाली के शुभ मौके पर लांच करना है।
दीवाली गुजरातियों के लिए नए साल की शुरुवात होती है। अभी कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद में बिजनेस स्टैंडर्ड का गुजराती एडीशन शुरू हुआ है। अखबारों के लगातार गुजरात आने से गुजराती पत्रकारों की बल्ले बल्ले हो गई है। अब तो अगर आप जिस भाषा में अखबार निकल रहा है,  उसके जानकार न भी हों और सिर्फ गुजराती आती हो तो भी आपको अप्वायंटमेंट मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर मिरर अखबार ने गुजराती अखबारों के दर्जन भर रिपोर्टरों को अपने यहां ज्वाइन कराया है। इसी तरह बिजनेस स्टैंडर्ड गुजराती में ढेर सारे ऐसे पत्रकार भर्ती किए गए हैं जिनका बैकग्राउंड अंग्रेजी पत्रकारिता का है।
गुजरात में कई अखबार अपने संस्करण लांच कर चुके हैं। इनमें प्रमुख हैं बिजनेस स्टैंडर्ड गुजराती, डीएनए और मिरर। दैनिक भास्कर सबसे पहले गुजरात जाकर अपना जौहर दिखा रहा है। अब दैनिक जागरण के दस्तक देने से उन छोटे और मझोले अखबारों की नींद उड़ी हुई है जो कम संसाधनों में क्षेत्रीय भाषा में अपने अखबार निकाल रहे थे।
अहमदाबाद से ही एक और खबर
इंडियन एक्सप्रेस ने अपने अहमदाबाद संस्करण के लिए स्थानीय संपादक नियुक्त कर दिया है। ये हैं राजीव पीआई। राजीव जल्द ही अहमदाबाद जाकर अपना कार्यभार संभालेंगे। यह पद एनके सिंह के अपने गृह प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदुस्तान टाइम्स ज्वाइन करने से खाली हुआ था। इंडियन एक्सप्रेस की अहमदाबाद टीम में इस समय वर्किंग हैंड्स की संख्या काफी कम है। सिर्फ तीन रिपोर्टरों के सहारे अहमदाबाद के इंडियन एक्सप्रेस की गाड़ी चल रही है। अभी हाल में ही एक पुराने साथी परिमल ने इंडियन एक्सप्रेस ज्वाइन किया। अहमदाबाद में मजबूत टीम के न होने से इंडियन एक्सप्रेस की अहमदाबाद न्यूजलाइन लगभग बड़ौदा न्यूजलाइन बन चुकी है क्योंकि इसमें ढेर सारी खबरें बड़ौदा डेटलाइन से होती हैं। 
अगर आपको इस रिपोर्ट के बारे में कुछ कहना है तो आप [email protected] और  [email protected] पर मेल कर सकते हैं।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...