जीएनएन न्यूज से राजेंद्र मालवीय कार्यमुक्त हो गए हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा एचआर को सौंप दिया है. वे यहां पर शिफ्ट इंचार्ज थे. कुछ समय पहले ही उन्होंने जीएनएन न्यूज ज्वाइन किया था. बताया जा रहा है कि शीघ्र ही वे अपनी पारी एक नए संस्थान से शुरू करने वाले हैं. राजेंद्र कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
जगदलपुर से प्रकाशित दैनिक ‘चैनल इंडिया’ के पत्रकार शकील अहमद को प्रबंधन ने कार्यमुक्त कर दिया है. शकील दंतेवाड़ा में अखबार के ब्यूरोचीफ थे. शकील के स्थान पर राजेश दास को अखबार ने दंतेवाड़ा ब्यूरो का चीफ बना दिया है. शकील काफी समय से ‘चैनल इंडिया’ से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि शकील के बारे में मिली कई शिकायतों के बाद प्रबंधन ने यह कदम उठाया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.












sandip sinha
August 7, 2011 at 12:28 pm
भाई यशवंत जी खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी तहकीकात तो कर ले…..राजेंद्र मालवीय जीएनएन में शिफ्ट इंजार्ज नहीं था…..वो यहां पर ट्रेनी था……और न्जूय रुम में अपने सीनियर से बहस कर रहा था तो चली गई नौकरी