जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) में जॉय चक्रवर्ती, भरत रंगा और एम वेंकटरमन को प्रमोशन देकर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बना दिया गया है. ये लोग मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगे.
नवभारत के कोरबा ब्यूरो से दो लोगों के इस्तीफा देने की सूचना है. ये हैं रंजन प्रसाद और ओम शर्मा. रंजन प्रसाद कोबरा ब्यूरो में मार्केटिंग इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे जबकि ओम शर्मा सरकुलेशन इंचार्ज थे. पता चला है कि ओम शर्मा पत्रिका के नए लांच होने वाले बिलासपुर एडिशन के कोरबा ब्यूरो में सरकुलेशन इंचार्ज के रूप में ज्वाइन करेंगे.











