न्यूज एक्स पहुंचे : खबर है कि जी न्यूज में आउटपुट हेड रहे और इन दिनों फारवर्ड प्लानिंग व रिसर्च का काम देख रहे विष्णु शंकर ने इस्तीफा दे दिया है। उनके न्यूज एक्स ज्वाइन करने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार न्यूज एक्स में वे आउटपुट हेड बनकर पहुंचे हैं। तकरीबन पांच वर्षों से जी न्यूज के साथ जुड़े रहे विष्णु शंकर ने यहां कई दायित्वों का निर्वाह किया।
वे बीबीसी में दस साल काम करने के बाद जी न्यूज आए थे। यहां वह आउटपेड हेड के बाद जी न्यूज डाट काम के एडिटर रहे। फिर जी पंजाबी देखने लगे। पिछले कुछ महीनों से उन्हें उपेक्षित कर दिया गया था। बात न बनते देख उन्होंने नए विकल्प की ओर रुख कर लिया।











