Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

जैसे मैं तुम्हारे रिवाल्वर को हाथ नहीं लगा सकता वैसे ही तुम मेरे कैमरे को नहीं छू सकते

[caption id="attachment_19993" align="alignleft" width="99"]आरोपी हवलदारआरोपी हवलदार[/caption]: फोटो खींचने पर हवलदार ने दी कैमरा तोड़ने की धमकी तो फोटोग्राफर ने दिया करारा जवाब : बुधवार की रात चंडीगढ़ में सेक्टर १९-२७ के लाइट प्वाइंट के पास कुछ पुलिसकर्मियों की कमांडोज के साथ बहस और लगभग हाथापाई की नौबत आ गई. इसे देखकर मान्यता प्राप्त छायाकार ने फोटो लेने के लिए जैसे ही कैमरा चालू किया, एक पुलिसकर्मी ने उसे ऐसा करने से रोका.

आरोपी हवलदार

आरोपी हवलदार

: फोटो खींचने पर हवलदार ने दी कैमरा तोड़ने की धमकी तो फोटोग्राफर ने दिया करारा जवाब : बुधवार की रात चंडीगढ़ में सेक्टर १९-२७ के लाइट प्वाइंट के पास कुछ पुलिसकर्मियों की कमांडोज के साथ बहस और लगभग हाथापाई की नौबत आ गई. इसे देखकर मान्यता प्राप्त छायाकार ने फोटो लेने के लिए जैसे ही कैमरा चालू किया, एक पुलिसकर्मी ने उसे ऐसा करने से रोका.

छायाकार ने फोटो ले लिया तो पुलिसकर्मी आपे से बाहर हो गया और उसने छायाकार को धमकाया कि तुम फोटो नहीं खींच सकते. फोटोग्राफर ने कहा कि क्यों, फोटो खींचना क्या कोई जुर्म है, वह अखबार का मान्यता प्राप्त फोटोग्राफर है और फोटो खींचना उसका काम है. उसके बाद उस पुलिसकर्मी ने फोटोग्राफर संजय पाहवा से हाथापाई की और उन्हें धक्का देने की कोशिश की. हवलदार स्तर के उस पुलिसकर्मी ने जब कैमरे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया तो फोटोग्राफर ने कहा कि जिस तरह से कोई आपके हथियार (रिवाल्वर) को हाथ नहीं लगा सकता कि उसी तरह से आप भी मेरे कैमरे को हाथ नहीं लगा सकते. इस दौरान छह-सात पुलिसकर्मियों ने फोटोग्राफर पाहवा को घेर लिया. बाद में उन्हें समझाने-बुझाने का

चंडीगढ़ पुलिस और कमांडोज के बीच गरमागरम बहस की तस्वीर लेने के कारण ही फोटोग्राफर पुलिस वालों के निशाने पर आ गया

चंडीगढ़ पुलिस और कमांडोज के बीच गरमागरम बहस की तस्वीर लेने के कारण ही फोटोग्राफर पुलिस वालों के निशाने पर आ गया

प्रयास किया गया. पाहवा ने १०० नंबर फोन कर मामले की सूचना दी.

इस दौरान हवलदार मौके से निकल गया. पुलिस ने पाहवा के बताए हुलिए और पद के हिसाब से उसकी पहचान शुरू कर दी है. चौबीस घंटे बाद उसका कोई पता नहीं चला है, ऐसा पुलिस अधिकारियों का कहना है. पाहवा ने बदतमीजी करने वाले हवलदार को कैमरे में कैद कर लिया है लेकिन चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों को अभी उसका पता नहीं चला है. गौरतलब है कि भारत-पाक मैच खत्म होने के बाद इसी रास्ते से वीवीआईपी लोगों को गुजरना था. यहां बहुत से अखबारों के पत्रकार और फोटोग्राफर थे. पाहवा ने एसएसपी नौनिहाल सिंह और एसपी एचएस दून से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया लेकिन बातचीत नहीं हो सकी. संबंधित थाने के एसएचओ ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हवलदार का पता लगा लिया जाएगा. गौरतलब है कि इससे पहले देशसेवक अखबार के क्राइम रिपोर्टर अमन लूना और दैनिक जागरण के बीडी पुजारी को भी पुलिसकर्मियों ने उनकी औकात दिखाने की कोशिश की.

चंडीगढ़ से महेंद्र सिंह राठौर की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Shakeel Niyazi

    April 1, 2011 at 9:23 am

    ye to loktantra ka bhadda majak hai.

  2. dinesh kumar

    April 1, 2011 at 4:50 pm

    baat eek hawaldar hi nahi mudda media ke kaam mai dakhal ka hai. chd police ka kya dar tha agar phogo newspaper mai aa jati? kuch garbari thi tabhi to unhone roka or photographar ko dhamkya. chd police kya essa karti hai samjah mai nahi aata.

  3. sanjay rai

    April 1, 2011 at 7:03 pm

    sabas, v.good sanjay . ham aap kay sath hain ,us police waly ko chodna mat.

  4. sanjay rai

    April 1, 2011 at 7:05 pm

    :)good photo grafer

  5. ramesh kumar

    April 2, 2011 at 11:42 am

    hawaldar ki kya abhi tak kuch pata chala kya?agar police nahi laga sakti to media ki bataye 2 ghante mai hawaldar samne hoga. dhamki dene wale policekarti ki nahi balki us officer ka pata laga chahihe jisne usse photographar ko sabak sikhne ke liye bola tha.

  6. baldev raj bansal

    April 3, 2011 at 1:19 pm

    photographer ji is news ke baad kya aapse police ke kisi officer ne sampark kiya hai? jab tak police officer is per apni galti nahi man lete tab tak sangarsh jari rakhna hoga.

  7. umesh kumar

    April 7, 2011 at 3:25 pm

    ye vardi ka nasha hai bhai
    ise dur hona he chahiye.

  8. babbal garg

    April 10, 2011 at 4:37 pm

    police wale hi is ki help kar rahe hai nahi 10 mint me isko samne la kar khada kar dete

  9. babbal garg

    April 10, 2011 at 4:37 pm

    police walw

  10. babbal garg

    April 10, 2011 at 4:38 pm

    kar reahe

  11. babbal garg

    April 10, 2011 at 4:39 pm

    kar reahe or use shupa RAHE HAI

  12. Ravinder

    May 8, 2011 at 12:09 pm

    sahi javab diaya bhai is havaldar ko khojna jarur jab ye media valo ko kio rok raha hai photo khichane se adhikario ko to pata hoga ki us chrahe par kish police vale ki diuti hai ye janbujhkar annjan ban rahe hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...