हिन्दी के पसिद्ध लेखक एवं चिंतक डा. रघुवंश को भारतीय ज्ञानपीठ का प्रतिष्ठित 22 वां मूर्तिदेवी पुरस्कार दिया जाएगा. 23वें मूर्तिदेवी पुरस्कार के लिए मलयालम के जाने माने कवि अविकतम अच्युतनन नम्बूदरी का चयन किया गया है.
ज्ञानपीठ की ओर से बताया गया कि वर्ष 2008 का मूर्तिदेवी पुरस्कार हिन्दी के वरिष्ठ लेखक डा. रघुवंश को उनकी किताब पश्चिम भौतिक संस्कृति का उत्थान और पतन के लिए दिया जाएगा. 30 जून 1921 को उत्तर प्रदेश के हरदोई में जन्में डा. रघुवंश का चयन टीएन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गठित एक निर्णायक मंडल ने किया. निर्णायक मंडल में प्रो. सत्यव्रत शास्त्री, प्रतिभा रा, के सच्चदानंदन, प्रो. वृषभ प्रसाद जैन, अखिलेश जैन और रवींद्र कालिया शामिल थे.
2009 का मूर्तिदेवी पुरस्कार एए नम्बूदरी की चयनित कवितओं की पर देने की घोषणा की गई. पुरस्कार स्वरुप दोनों साहित्यकारों को दो लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा.











