Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ज्ञानेंद्र ने उजाला छोड़ा, ओपी जागरण से गए नहीं

दो खबरें हैं। एक तो यह कि ओपी सक्सेना अब भी दैनिक जागरण, मेरठ में कार्यरत हैं। उनके हिंदुस्तान जाने की सूचना गलत थी। दूसरी खबर यह कि ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने अमर उजाला, इलाहाबाद की साढ़े पांच साल सेवा करने के बाद संस्थान गुड बाय बोलकर अब दैनिक जागरण, इलाहाबाद में बतौर उप संपादक ज्वाइऩ कर लिया है। चर्चा करते हैं पहली खबर की। दैनिक जागरण, मेरठ में कार्यरत चीफ सब एडीटर ओपी सक्सेना को लेकर पिछले दिनों खबर आई कि वे जल्द ही अच्छे पैकेज पर दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ में ज्वाइन करने वाले हैं।

पर बाद में ओपी सक्सेना ने खुद स्पष्ट किया कि ये खबर पूरी तरह निराधार थी और वे दैनिक जागरण के प्रति हमेशा से निष्ठावान रहे हैं व आगे भी रहेंगे। किसी दूसरे संस्थान को ज्वाइन करने का सवाल ही नहीं उठता। ओपी सक्सेना मेरठ से पहले दैनिक जागरण के मुजफ्फरनगर कार्यालय के लंबे समय तक ब्यूरो चीफ रहे हैं। रपत्रकारिता की पुरानी खेप के साथ करियर शुरू करने वाले ओपी सक्सेना आज के अत्याधुनिक दौर में भी उतने ही तरोताजा व प्रखर हैं जितना कोई नई उम्र का तेज-तर्रार पत्रकार। B4M  ओपी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने अमर उजाला के नैनी स्थित आफिस के इंचार्ज के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में इलाहाबाद में अमर उजाला समूह के टैबलायड अखबार कांपैक्ट की रिपोर्टिंग टीम के पार्ट हो गए। लगभग साढ़े पांच साल के अमर उजाला से जुड़ाव के बाद आंतरिक हालात कुछ यूं बदले कि ज्ञानेंद्र खुद को वहां असहज महसूस करने लगे और उन्होंने इलाहाबाद में ही दैनिक जागरण का दामन थाम लिया। दैनिक जागरण, वाराणसी के संपादकीय प्रभारी राघवेंद्र चड्ढा ने इलाहाबाद आकर ज्ञानेंद्र को जागरण में ज्वायनिंग दिलाई। हम ज्ञानेंद्र के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...