शेयर मार्केट, बिजनेस एवं बिजनेस प्रोफेशनल्स समेत आर्थिक जगत की खबरें उपलब्ध कराने वाली मुंबई की कंपनी टिकर प्लांट ने अपना न्यूज ऑपरेशंस बंद करने का ऐलान किया है. कंपनी मीडिया के अपने ऑपरेशन पर मार्च से ताला लगा देगी. कंपनी के इस कदम से इसमें काम करने वाले मुंबई और दिल्ली के कम से कम पचास आर्थिक पत्रकार बेरोजगार हो जाएंगे.
आर्थिक जगत की तमाम प्रोडक्टों की ब्रॉडिंग करने वाली कंपनी टिकर प्लांट ने 2007 में मीडिया सेल की स्थापना की थी. इसके लिए कई बड़े आर्थिक पत्रकारों को कंपनी ने अपने साथ जोड़ा था. 2009 में कंपनी के कई ब्यूरो भी स्थापित किया. ब्यूरो में भी कई पत्रकारों को जोड़ा गया. अब कंपनी ने सभी पत्रकारों को अपनी नई नौकरी तलाश लेने को कह दिया है. प्रबंधन ने सभी पत्रकारों को नोटिस और दो महीने की सेलरी थमा दिया है. सूत्रों का कहना है कि कंपनी अपने को रिस्ट्रक्चरिंग करने के काम में जुटी हुई है. इसकी क्रम में मीडिया सेल को बंद किया जा रहा है.











