Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टोटल टीवी प्रसारण रोके जाने के खिलाफ खाप पंचायत सड़क पर

खाप पंचायतें ने इस बार टोटल टीवी के समर्थन में अपनी ताकत दिखाई है. हरियाणा सरकार द्वारा टोटल टीवी का प्रसारण रोके जाने के दबंग फैसले के खिलाफ महम चौबीसी अठगामा पंचायत आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर चुकी है. पंचायत ने ऐलान किया है कि सरकार ने अगर चैनल के प्रसारण में टांग अड़ाने का अपना रवैया ना बदला तो खाप पंचायतें संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगी.

खाप पंचायतें ने इस बार टोटल टीवी के समर्थन में अपनी ताकत दिखाई है. हरियाणा सरकार द्वारा टोटल टीवी का प्रसारण रोके जाने के दबंग फैसले के खिलाफ महम चौबीसी अठगामा पंचायत आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर चुकी है. पंचायत ने ऐलान किया है कि सरकार ने अगर चैनल के प्रसारण में टांग अड़ाने का अपना रवैया ना बदला तो खाप पंचायतें संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगी.

 

पंचायत का कहना है कि सरकार अपनी ताकत का गलत इस्‍तेमाल कर रही है. मीडिया को लोकतंत्र का चौथा खंभा माना जाता है और सरकार अपने ही एक पाए का गला घोंटने का काम कर रही है. इस महापंचायत में जुटी भारी भीड़ ने एक स्‍वर से ऐलान किया कि वे चैनल के सच की आवाज को दबाने नहीं देंगे. इसके लिए चाहे हमें सड़कों पर संघर्ष करना पड़े या अन्‍य कोई आंदोलन चलाना पड़े. पंचायत के संयोजक शमशेर खरकड़ा ने कहा कि सरकार की तानाशाही किसी भी सूरत में बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी. उन्‍होंने इसके लिए सरकार को 24 घंटे का अल्‍टीमेटम दिया है.

शमशेर खरकड़ा ने कहा कि यदि इन चौबीस घंटों में सरकार अपना दबंगईपूर्ण रवैया वापस नहीं लेती है तो पंचायत सड़कों पर उतर जाएगा और सरकार आन्‍दोलन झेलने को तैयार रहे. उन्‍होंने कहा कि यह तो आम आदमी के आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास है. महम खाप पंचायत के प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि टोटल टीवी का प्रसारण रोकना लोकतंत्र के लिए घातक है. यह लोकतंत्र पर सीधे हमले जैसा है, जिसने भी यह कार्य किया है वह अलोकतांत्रिक है. मीडिया की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. यह निंदनीय है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shankar suman

    October 5, 2011 at 5:57 am

    khaap panchayat ne ye achchi pahal kiya hai aur apni chhavi sudharane ki koshish ki hai…..vahin sarkar chaah kar bhi media ki aavaz nahin davaa sakti hai….

  2. sunil kumar jakhmi,munger,bihar

    October 5, 2011 at 3:59 pm

    chlo ab ayega mja hudda ko,sale midea ke sath itni jyadti,chalu kro sbhi jagah nhi to ye agaj hai anjam kya hoga ye pta nhi hriyana sarkar ko total ki takat pta nhi.total rajniti caupt ho jayege sarkar ki.itni fjihat chhih chhih.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...